हरियाणा NOC प्रक्रिया: हरियाणा में पेड़ कटाई की NOC प्रक्रिया में बड़ा सुधार, अब होगी आसान और पारदर्शी

हरियाणा NOC प्रक्रिया: हरियाणा सरकार ने पेड़ कटाई की NOC और टेंडर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया। वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

हरियाणा NOC प्रक्रिया: हरियाणा सरकार ने राज्य में सार्वजनिक या निजी कार्यों के लिए पेड़ कटाई का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रक्रिया को सरल और तेज़ बनाने का बड़ा फैसला लिया है। वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और टेंडर प्रणाली को बेहतर करने के निर्देश जारी किए हैं।

पेड़ काटने के लिए NOC प्रक्रिया होगी सरल

वन मंत्री ने कहा कि अब पेड़ काटने के लिए आवेदन में आने वाली आपत्तियों को एक ही बार में दर्ज किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में होने वाली देरी कम होगी। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया में भी जवाबदेही तय की जाएगी और इसे पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों की प्रणालियों का अध्ययन किया जाएगा।

Also Read: https://newz24india.com/punjab-haryana-highcourt-chaprasi-recruitment-2025/

पौधारोपण और गड्ढा खुदाई दर में कटौती का आदेश

मंत्री राव नरबीर सिंह ने पौधारोपण के लिए गड्ढा खुदाई की दर 24 रुपये प्रति गड्ढा को अधिक बताया और इसे कम करने के लिए कहा। साथ ही विभाग में किसी भी खरीद के लिए मंत्री स्तर से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विस्तृत रिपोर्ट तैयार

वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत राज्य गठन से अब तक लगाए गए पौधों का विस्तृत ब्योरा जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। यह कदम हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version