Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी – जानिए कब, कहां होगी तेज़ बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी। जानिए किन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश हो सकती है और तापमान में क्या बदलाव देखने को मिला।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और राज्य के कई जिलों में आगामी दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में बारिश के आसार: Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल (28 जुलाई तक) हरियाणा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिलेगी। येलो अलर्ट वाले जिले हैं:

यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, मेवात. विशेष रूप से 28 जुलाई को चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में व्यापक बारिश हो सकती है।

also read:- हरियाणा में CET परीक्षा बनी जनउत्सव: मुख्यमंत्री नायब…

हरियाणा में अब तक की बारिश का आंकड़ा

मानसून सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में अब तक औसतन 211.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस सीजन में सबसे कम वर्षा कैथल (95.9 मिमी) और जींद (104.1 मिमी) में हुई है, जबकि यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव- Haryana Weather

पिछले 24 घंटे में तापमान में काफी बदलाव देखा गया है।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version