Holi 2025: होली के त्योहार पर भद्रा का साया भी रहेगा। किन राशियों को इस समय सावधान रहना चाहिए और क्या करना चाहिए?
Holi 2025: 13 मार्च को होलिका दहन के साथ होली का पावन त्योहार शुरू होगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। 2025 में होली पर भद्रा और चंद्रग्रहण होंगे। 13 मार्च को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। तो होलिका दहन इसके बाद ही होगा। भारतीय समय अनुसार होली के दिन चंद्रग्रहण सुबह 9 बजे 27 मिनट से दोपहर 3 बजे 30 मिनट तक रहेगा। होली के पर्व पर भद्रा और चंद्रग्रहण का होना कुछ राशियों को परेशान कर सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय करने से इनको लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।
मिथुन राशि
भद्रा और चंद्रग्रहण आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में विवाद होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। आपको आवश्यकता से अधिक बोलना भारी पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ नहीं मिलने से परेशान हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में भी होली और इसके बाद के कुछ हफ्ते कठिन हो सकते हैं। ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना लाभदायक होगा।
कर्क राशि
आपको अपनी भावनाओं में नकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आप अपना समय छोटी-छोटी बातों से बर्बाद कर सकते हैं। करियर की गाड़ी भी धीमी गति से आगे बढ़ेगी, इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके काम का क्रेडिट कोई और ले सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी कर्क राशि वालों को बहुत सावधान रहना चाहिए। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की पूजा करें और ‘ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नम:’ मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि
चंद्रग्रहण और भद्रा आपके जीवन को बदल सकते हैं। बेवजह के खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब होगी। आप चाहते हुए भी बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि से कुछ नौकरी पेशा जातकों को दूर-दूर स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सकता है। लव लाइफ में भी दिक्कतें आ सकती हैं। उपाय के तौर पर आपको चंद्र ग्रहण के दिन चीनी, चावल, घी या फिर कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से लाभ होगा।
मकर राशि
भद्रा और चंद्रग्रहण के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सेहत को विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान आपकी योजनाएं विफल हो सकती हैं। मकर राशि के लोगों को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय उन लोगों से दूर रहें जो आपकी बुराइयां करते हैं लेकिन आपके सामने हितैषी दिखते हैं। आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
इन राशियों के अलावा सिंह और कन्या राशि के जातकों को भी होली के दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी। चंद्रग्रहण का दुष्प्रभाव इनके जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करके ये भी जीवन में संतुलन ला सकते हैं।