Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पूजा में क्या-क्या चीजें आपको शामिल करनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानें हमारे लेख में।
Holika Dahan 2025: होली के दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत मानते हैं। 13 मार्च, 2025 की रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। 13 मार्च की रात्रि 10 बजकर 30 मिनट के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। होलिका दहन में कई तरह की सामग्री प्रयोग की जाती हैं। वहीं कुछ चीजें होलिका की आग में भी डाल दी जाती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि होलिका दहन के दिन आपको क्या-क्या सामग्रियां रखनी चाहिए।
होलिका दहन पूजा के लिए सामग्री की लिस्ट
गोबर के उपले (कंडे)- होलिका दहन में उपयोग करें
कच्चा सूत (मौली) – होलिका को ढकने के लिए
फूल – होलिका की पूजा के लिए
सूखी लकड़ियाँ – होलिका की अग्नि को प्रज्वलित करने के लिए
हल्दी, रोली और चंदन – तिलक के लिए
चावल (अक्षत) – होलिका की पूजा में इस्तेमाल करने के लिए
गुड़ और बताशे- लोगों को प्रसाद के रूप में देने के लिए
कच्चे आम की बौर- होलिका में चढ़ाने के लिए
नारियल– शुभता के लिए
नई फसल या गेंहू की बालियाँ होलिका की अग्नि में अर्पित करें
धुप, दीप और अगरबत्ती—होलिका दहन के दौरान पूजा करने के लिए
पान और सुपारी इनमें पूजा के दौरान शामिल होना अनिवार्य है।
गुलाल- खुशहाली और होली की शुरुआत के प्रतीक के रूप में
होलिका में अर्पित करने के लिए इन सामग्रियों के साथ बताशे, हवन सामग्री, हल्दी आदि भी अपने पास रखें।
होलिका दहन के फायदे
होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा करने से आपके जीवन में सुख-शांति आती है। आपके जीवन में शुभता आती है और आपके मन-मस्तिष्क का अंधकार दूर होता है। होलिका दहन में नई फसल (जैसे गेहूं, बताशे, कंडे आदि) डालने से भी आपको जीवन भर शुभफल मिलेंगे। इसके अलावा, होलिका दहन के बाद इसकी भस्म का तिलक लगाना और घर में छिड़काव करना भी बुरा नहीं है। होलिका की भस्म को घर में रखना भी वास्तु दोष से बचाता है।