Holika Dahan 2025: होलिका दहन कब है, कितना समय मिलेगा? जानें सही समय और मुहूर्त

Holika Dahan 2025: मान्यता है कि होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, क्योंकि इसी दिन होलिका ने भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह भगवान की कृपा से बच गया था। इसके बाद से ही होलिका दहन किया जाता है।

Holika Dahan 2025: हिंदू धर्म में होली एक बड़ा त्योहार है, दिवाली के बाद सबसे अच्छा त्योहार होली है। होली के दिन हर तरफ बस रंग बिखरे रहते हैं। इस दिन लोग रंग, गुलाल, अबीर लगाते हैं। यह त्योहार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली को मनाने से पहले होलिका दहन किया जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के एक दिन पहले, यानी होली की पूर्व संध्या पर मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि पर इसके बाद होली मनाई जाती है। होलिका दहन के दिन उबटन लगाने की परंपरा है क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर निकाली जाती हैं।

होलिका दहन कब है?

इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 13 मार्च गुरुवार सुबह 10.35 बजे शुरू होगी और 14 मार्च शुक्रवार दोपहर 12.23 बजे समाप्त होगी। 13 मार्च को होलिका दहन होगा।

शुभ मूहूर्त क्या हैं?

इस दिन शाम को 06.57 बजे भद्रा लग रही है, जो रात 08.14 तक रहेगा, फिर भद्रा मुख 10.22 बजे शुरू होगा, जो रात 11.26 बजे खत्म होगा। ऐसे में भद्रा समय के बाद होलिका दहन किया जाता है, तो रात 11.26 बजे से लेकर 12.30 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है यानी होलिका दहन के लिए 1 घंटा 4 मिनट मिलेगा।

Exit mobile version