Holika Dahan muhurat: होलिका दहन पर बन रहे हैं 6 विशेष योग, पूजा का दोगुना फल मिलेगा, जानें

Holika Dahan muhurat 2024

Holika Dahan muhurat 2024: इस बार होली पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें होलिका की पूजा करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और धन मिलेगा। 2024 होली के शुभ संयोग और पूजन विधि जानें

2024 में फाल्गुन पूर्णिमा पर 24 मार्च को होलिका दहन होगा, और 2024 में चैत्र मास की प्रतिपदा पर 25 मार्च (धुलेंडी) को रंगवाली होली मनाई जाएगी। होली पर पूजा करना दोगुना फायदेमंद होगा क्योंकि इस बार कई शुभ संयोग और ग्रह नक्षत्र की खास स्थिति बन रही है।

ऐसे में इस होली को कुछ खास बनाए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूजा, मंत्र, उपाय करना न भूलें।

होलिका दहन पूजा शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Shubh muhurat)

होलिका दहन – होलिका दहन 24 मार्च 2024 को किया जाएगा. इसके लिए रात्रि 11.13 मिनट से देर रात 12.07 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है. होलिका दहन का मुहूर्त भद्रा रहित है.

होलिका पूजा – होलिका दहन से पहले प्रदोष काल में इसकी पूजा की जाती है. होलिकी की पूजा के लिए शाम 06.35 – रात 09.31 तक का शुभ मुहूर्त है.

होली 2024 शुभ संयोग (Holi 2024 Auspicious yoga)

सर्वार्थ सिद्धि योग – 24 मार्च 2024, सुबह 07.34 – 25 मार्च 2024, सुबह 06.19

रवि योग – सुबह 06.20 – सुबह 07.34

वृद्धि योग – 24 मार्च 2024, रात 08.34 – 25 मार्च 2024, रात 09.30

धन शक्ति योग – होली पर कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति से धन शक्ति योग बन रहा है, जिसमें पूजन से व्यक्ति की धन समस्या का निवारण होता है.

त्रिग्रही योग – शनि, मंगल, शुक्र होली पर कुंभ राशि में रहेंगे.

बुधादित्य योग – होली पर इस बार सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है. इस योग के फलस्वरूप व्यक्ति व्यापार, शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाता है.

अमावस्या के दिन मां गंगा की पूजा करें, मिलेगा मोक्ष

होलिका दहन पर पूजा कैसे करें (Holika Dahan Puja vidhi)

होलिका पूजा से पहले पहले भगवान नृसिंह और फिर प्रहलाद का ध्यान करें। चंदन, अक्षत और फूल सहित पूजन सामग्री चढ़ाकर उन्हें नमस्कार करें। फिर होली की पूजा करें।पूजा करते समय मुंह पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए। पूजा में सात पकवान चढ़ाएं। इस दिन होलिका दहन देखना चाहिए; यह आपको दैवीय शक्ति देता है और आपके मन की नकारात्मकता को दूर करता है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

Exit mobile version