शनिवार का राशिफल, आज मिलेगा पुराने कर्जों से छुटकारा

शनिवार को सिंह राशि वाले लोग लेनदेन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं। वहीं तुला राशि वाले लोगों को पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा।

मेष राशिफल
आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुत्फ उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आज के दिन आप संतुष्टि महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति दयालु हो सकते हैं। रात के समय में इन लोगों पर धन का खर्चा भी हो सकता है।

वृष राशिफल
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब है। तेल मसाले वाले खाने से बचें और आलस्य का भी त्याग करें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। धनु राशि वाला कोई व्यक्ति आपके समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा, किन्तु उसके बहकावे में न आएं।

मिथुन राशिफल
आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू कर सकते हैं। जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन.जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशिफल
भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और भुगतान होने के बाद आप व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।

सिहं राशिफल
निजी संबंध प्रेम पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म समागम में व्यतीत होगा। रात्रि में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या राशिफल
सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें, फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला राशिफल
आज आपको बहुकोणीय व्यापारिक साझेदारी और संबंधों से लाभ होगा। लेकिन निजी संबंधों के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग.अलग रखें। उन्हें आपस में ना मिलाएं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशिफल
आपकी राशि पर शनि.गुरु का पराक्रम योग मिश्रित फलकारक है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु राशिफल
सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार.चढ़ाव पर नजर रखें। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

मकर राशिफल
आपकी राशि से अष्टम स्थान सिंह राशि पर चन्द्र संचार कर रहा है। आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते हैं। लेकिन याद रखें जब अंधेरा गहराता है तभी सवेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।

कुम्भ राशिफल
राशि स्वामी शनि के द्वादश भाव में होने से निजी संबंधों पर भावनाएं हावी रहेंगी। अन्तर्मन की पुकार को सुनने की जरूरत है। हर मामले में अतिवादी होने से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन राशिफल
आज चंद्रमा सिंह राशि पर संचार कर रहा है, जो कि आपकी राशि से षष्ठम भाव है। जो उम्मीदें संजो रखी हैं उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके करीबी व्यक्ति से आपको वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।

Exit mobile version