स्वतंत्रता दिवस 2025: 15 अगस्त को हरियाणा के रोहतक में सीएम नायब सैनी फहराएंगे तिरंगा, अंबाला में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण। जानें जिलेवार ध्वजारोहण कार्यक्रम की पूरी सूची।
हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस बार राज्यस्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन रोहतक में किया जाएगा, जहां सीएम नायब सैनी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राज्य को संबोधित करेंगे। इसी के साथ पूरे राज्य के अन्य जिलों में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
रोहतक बनेगा राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह का केंद्र
राजधानी चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त को होने वाले समारोहों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें यह बताया गया है कि किस जिले में कौन-सा मंत्री या जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेगा। राज्य का मुख्य आयोजन रोहतक में होगा, जहां सीएम नायब सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राज्य को संबोधित करेंगे।
राज्यपाल अंबाला में करेंगे ध्वजारोहण
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला में ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी उपस्थित रहेंगे।
also read:- मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिविल कार्यों के टेंडर प्रक्रिया…
हर जिले में ध्वजारोहण करने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों की सूची:
-
बादली: सांसद कार्तिकेय शर्मा
-
कुरुक्षेत्र: कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार
-
महेंद्रगढ़: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
-
कालका: विधायक शक्ति रानी शर्मा
-
गुरुग्राम: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा
-
फतेहाबाद: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
-
सिरसा: राज्य मंत्री राजेश नागर
-
हिसार: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
-
नूंह: कैबिनेट मंत्री आरती राव
-
पंचकूला: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी
इन सभी जिलों में तैयारियां जोरों पर हैं, और प्रशासन ने समारोह की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
परंपरा, गर्व और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनेगा यह आयोजन
हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह को भव्य और प्रेरणादायक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, सम्मान समारोह, और जन सहभागिता से भरपूर गतिविधियों की योजना बनाई है। इस दिन प्रदेश भर में विद्यालयों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर भी झंडारोहण और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
For More English News: http://newz24india.in
