अमेरिकी टैक्स में बड़ी कटौती, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा मजबूती; किसानों, स्टार्टअप, MSME और महिलाओं के लिए नए अवसर। भारत-अमेरिका के बढ़ते आर्थिक रिश्ते और निवेश सहयोग पर अपडेट।
भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement – ITA) का फ्रेमवर्क जारी किया है, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेगा। इस फ्रेमवर्क के तहत अमेरिकी टैक्स में बड़ा कटौती की गई है और रूस से तेल खरीद पर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैक्स हटा दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देगा और भारतीय उद्यमियों, किसानों, स्टार्टअप, एमएसएमई, मछुआरों और अन्य क्षेत्रों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे, गहराई और सक्रिय साझेदारी को दर्शाता है।’
ALSO READ:- अंक या स्किल्स क्या है असली पहचान? पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों को दिया बड़ा मंत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “हम नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह रूपरेखा निवेश और तकनीकी साझेदारी को और गहरा करेगी, मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को सशक्त बनाएगी और वैश्विक आर्थिक विकास में योगदान देगी। भारत विकसित देश बनने के अपने लक्ष्य की दिशा में ऐसे वैश्विक साझेदारियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो लोगों को सशक्त और साझा समृद्धि को बढ़ावा दें।”
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस फ्रेमवर्क पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा कि यह समझौता भारत-अमेरिका के बीच पारस्परिक लाभकारी व्यापार साझेदारी को मजबूत करेगा। इससे भारतीय निर्यातकों को बेहतर बाजार पहुंच और नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, इससे ‘मेक इन इंडिया’ को और बढ़ावा मिलेगा और व्यापार व उद्योग के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैक्स में 50% की कटौती से देश के निर्यातक लाभान्वित होंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सामान की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।
यह अंतरिम व्यापार समझौता भारत-अमेरिका के मजबूत और स्थिर आर्थिक रिश्तों को दर्शाता है और भविष्य में दोनों देशों के लिए नई साझेदारी व निवेश के अवसर खोलेगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
