IPL 2026 से पहले LSG ने बड़ा कदम उठाया, कार्ल क्रो बने स्पिन बॉलिंग कोच। जानें टीम की नई कोचिंग स्टाफ और ऑक्शन में बचे स्लॉट्स की जानकारी।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने कार्ल क्रो (Carl Crowe) को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। हालांकि यह खिलाड़ियों की सूची में नहीं, बल्कि कोचिंग डिपार्टमेंट में नियुक्ति है।
कार्ल क्रो होंगे LSG के स्पिन बॉलिंग कोच
LSG ने मंगलवार को एक पोस्ट के जरिए बताया कि कार्ल डेनियल क्रो आगामी आईपीएल 2026 में स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले कार्ल क्रो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिन बॉलिंग कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का प्रदर्शन शानदार रहा।
इंग्लैंड के कार्ल क्रो का क्रिकेट करियर देखें तो उन्होंने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में 60 विकेट और 40 लिस्ट ए मैचों में 33 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक T20 मैच भी खेला, जिसमें गेंदबाजी नहीं की लेकिन बल्ले से 9 रन बनाए।
कार्ल क्रो का 50वां जन्मदिन
LSG ने मंगलवार को कार्ल क्रो की नियुक्ति की जानकारी उनके 50वें जन्मदिन पर आधिकारिक रूप से साझा की।
also read: टीम इंडिया में प्रयोग जारी: ध्रुव जुरेल पहली बार नंबर 4…
LSG का कोचिंग डिपार्टमेंट:
-
क्रिकेट डायरेक्टर: टॉम मूडी
-
स्ट्रेटेजिक एडवाइजर: केन विलियमसन
-
कोच: जस्टिन लैंगर
-
असिस्टेंट कोच: लांस क्लूजनर
-
बॉलिंग कोच: भरत अरुण
-
स्पिन बॉलिंग कोच: कार्ल क्रो
LSG को IPL 2026 ऑक्शन में 6 खिलाड़ी खरीदने हैं
एलएसजी ने अब तक 19 खिलाड़ियों को रिटेन और ट्रेड किया है, जिसमें आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़ रुपये) भी शामिल हैं। टीम को ऑक्शन में अधिकतम 6 खिलाड़ी खरीदने हैं। स्क्वाड में 4 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट्स खाली हैं और टीम के पास 22.95 करोड़ रुपये बचे हैं।
LSG की यह तैयारी उनके IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन की ओर बड़ा कदम मानी जा रही है।
