कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) गोवा वेकेशन पर मिस्ट्री गर्ल के साथ? वायरल तस्वीरों से फैन्स की जिज्ञासा बढ़ी, करीना को माना जा रहा है उनकी कंपनी।
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं, और उनकी हालिया तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तस्वीरों में कार्तिक को बीच किनारे आराम करते हुए देखा गया, लेकिन फैंस की नजरें सिर्फ उनके अंदाज पर नहीं रहीं। तस्वीरों में दिखाई गई मिस्ट्री गर्ल ने चर्चा को और बढ़ा दिया।
तस्वीरों से मिली सुराग
कार्तिक (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा से एक तस्वीर साझा की। इसमें बीच लाउंजर, तौलिया और समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। जैसे ही तस्वीर वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स और रेडिट पर चर्चाएं तेज़ हो गईं। यूजर्स ने दावा किया कि ग्रीस की रहने वाली एक महिला, करीना, उसी लोकेशन से मिलती-जुलती तस्वीरें पोस्ट कर रही थीं।
also read:- विक्रम भट्ट को फिर झटका: Rajasthan High Court ने…
फैंस ने स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जिनमें बैकग्राउंड और सेटअप लगभग एक जैसा दिख रहा था। इस आधार पर यूजर्स का मानना है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और मिस्ट्री गर्ल एक ही समय और जगह पर मौजूद थे। कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि दोनों ने तस्वीरें वायरल होने से पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो किया था, लेकिन बाद में अनफॉलो कर दिया।
कौन हैं मिस्ट्री गर्ल?
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार मिस्ट्री गर्ल का नाम करीना है। उनकी प्रोफाइल पब्लिक है, लेकिन उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना ग्रीस की निवासी हैं और हो सकता है कि उन्होंने विदेश में पढ़ाई की हो। सोशल मीडिया पर उनकी 2024 की हाई स्कूल ग्रेजुएशन पार्टी की तस्वीरें भी देखी गईं, जिससे उनकी उम्र और लिंक्स को लेकर बहस तेज़ हुई।

वर्क फ्रंट की अपडेट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे। फिल्म में अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में थीं और इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फैंस अब उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर कयासों का दौर जारी है। कार्तिक की गोवा वेकेशन और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरों ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



