Lal Chand Kataruchak: केंद्र सरकार पहले दिन से ही पंजाब के साथ चालाकी से खेल खेल रही है।
Lal Chand Kataruchak: पंजाब में भरे हुए गोदाम केंद्र सरकार के हैं और राज्य सरकार पिछले 6 महीने से केंद्र सरकार को याद दिला रही है कि वह इन गोदामों से अपना स्टॉक उठा ले ताकि राज्य सरकार नई फसल को इनमें रख सके, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
यह बात आज यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने नरोट जैमल सिंह की अनाज मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के किसानों की फसल केंद्रीय पूल में भेजता है।
पूरे राज्य में बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंडियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए नियमित आधार पर समीक्षा बैठकें करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष राज्य में धान की बहुत अच्छी और बंपर फसल हुई है, जिसके लिए पंजाब सरकार ने मजबूत और विस्तृत प्रबंध किए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खरीद कार्यों से जुड़े किसी भी हितधारक को कोई समस्या न आए।
पंजाब को केंद्रीय पूल के अंतर्गत 185 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है और राज्य सरकार ने 190 लाख मीट्रिक टन के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब की मंडियों में 26 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 24 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा, अब तक किसानों के खातों में 4000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा की जा चुकी है।
-
श्री आनंदपुर साहिब में 100 करोड़ रुपये की अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के निर्देश -
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में ‘लोक मिलनी’ आयोजित कर तुरंत समाधान किया जनता की शिकायतों का -
प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 के लिए लोगो का अनावरण, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयारी तेज -
हरजोत सिंह बैंस ने मोहाली के सरकारी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया, डीपीआर के जरिए एक सप्ताह में आधुनिकीकरण का निर्देश -
हरपाल सिंह चीमा का आरोप: सस्ता अमेरिकी दूध और अनाज पंजाब के किसानों के लिए खतरा -
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ AAP का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन -
‘ऑपरेशन लोटस’ का भाजपा ऑफर ठुकराया, आप विधायक नरिंदर कौर भराज ने किया खुलासा -
कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों संग की उच्च स्तरीय बैठक -
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में AAP ने शुरू किया राज्यव्यापी अभियान: “ट्रेड डील हटाओ, किसान बचाओ” -
राजू करपडा के इस्तीफे के मुद्दे पर AAP नेता प्रवीण राम का बड़ा खुलासा
