Lohri 2024 कब हैं? 13 या 14 जानें सही डेट

Lohri 2024

Lohri 2024: नए साल का पहला त्योहार लोहड़ी है। उत्तर भारत में लोहड़ी पंजाब का सबसे लोकप्रिय पर्व है, जो बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। सिख और पंजाबी लोग लोहड़ी के मौके पर इस उत्सव को मनाते हैं।

साल 2024 में लोहड़ी कब? (Lohri 2024 Kab?)

वैसे, लोहड़ी का पर्व हर साल 13 जनवरी को ही मनाया जाता है। लेकिन 2024 में लोहड़ी 14 जनवरी, 2024 रविवार को पड़ रही है। लोहड़ी का पर्व पौष महीने में मनाया जाता है।

कैसे मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व? (Kaise Manaya Jata Hai Lohri Ka Parv)

जाड़े की ऋतू के आने का संकेत के रूप में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व को लकड़ी और कपास से आग लगाकर मनाया जाता है। लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी तिल, मक्का के दाने और मूंगफली डाल दी जाती है। साथ ही लोकगीत भी गाए जाते हैं। इस दिन मक्के की रोटी और सरसों का साग पंजाब का खाना होता है।

Devshayani Ekadashi 2024 कब हैं? याद रखें किस दिन चातुर्मास शुरू होगा और क्या मुहूर्त है?

लोहड़ी के दौरान अग्निचक्कर काटे जाते हैं। लोहड़ी के दिन लोग अग्नि के आसपास बैठकर गाते, नाचते और इस उत्सव को मनाते हैं। लोहड़ी का पर्व पंजाबी और सिख घरों में नई शादी के बाद और घर में बच्चा होने की खुशी में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।

फसल कटाई की खुशी में लोहड़ी मनाया जाता है। इस समय गेंहू की बालियों को आग में अर्पित करते हैं। पंजाबी समुदाय के लोग इस अवसर पर भांगड़ा करते हैं और खूब नाचते-गाते हैं। लोहड़ी पर अग्नि के आसपास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने की परंपरा है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Exit mobile version