नवरात्रि में मां दुर्गा के 108 नामों का जप करें और पाएं मानसिक शांति, आध्यात्मिक शक्ति और देवी की अपार कृपा। जानिए इन पावन नामों के फायदे और जप की सही विधि।
नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और मां दुर्गा के 108 नामों का जप करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह धार्मिक अनुष्ठान न केवल आत्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ भी देता है। मां दुर्गा के इन पावन नामों का जाप करने से नवरात्रि के दौरान आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।
मां दुर्गा के 108 नाम और उनका महत्व
मां दुर्गा के 108 नाम उनके विभिन्न रूपों और शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रत्येक नाम में उनकी दिव्यता और शक्ति का अलग पहलू छिपा हुआ है। नवरात्रि के नौ दिनों तक इन नामों का जप करने से मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। इनमें से कुछ नाम हैं
सती।
भवप्रीता।
साध्वी।
भवमोचनी।
भवानी।
आर्या।
दुर्गा।
जया।
आद्या।
त्रिनेत्रा।
शूलधारिणी।
पिनाकधारिणी।
चित्रा।
चंद्रघंटा।
महातपा।
बुद्धि।
अहंकारा।
चित्तरूपा।
चिता।
चिति।
सर्वमंत्रमयी।
सत्ता।
सत्यानंदस्वरुपिणी।
अनंता।
भाविनी।
भव्या।
अभव्या।
सदागति।
शाम्भवी।
देवमाता।
चिंता।
रत्नप्रिया।
सर्वविद्या।
दक्षकन्या।
दक्षयज्ञविनाशिनी।
अपर्णा।
अनेकवर्णा।
पाटला।
पाटलावती।
पट्टाम्बरपरिधाना।
कलमंजरीरंजिनी।
अमेयविक्रमा।
क्रूरा।
सुन्दरी।
सुरसुन्दरी।
वनदुर्गा।
मातंगी।
मतंगमुनिपूजिता।
ब्राह्मी।
माहेश्वरी।
एंद्री।
कौमारी।
वैष्णवी।
चामुंडा।
वाराही।
लक्ष्मी।
पुरुषाकृति।
विमला।
उत्कर्षिनी।
ज्ञाना।
क्रिया।
नित्या।
बुद्धिदा।
बहुला।
बहुलप्रिया।
सर्ववाहनवाहना।
निशुंभशुंभहननी।
महिषासुरमर्दिनी।
मधुकैटभहंत्री।
चंडमुंडविनाशिनी।
सर्वसुरविनाशा।
सर्वदानवघातिनी।
सर्वशास्त्रमयी।
सत्या।
सर्वास्त्रधारिनी।
अनेकशस्त्रहस्ता।
अनेकास्त्रधारिनी।
कुमारी।
एककन्या।
कैशोरी।
युवती।
यति।
अप्रौढ़ा।
प्रौढ़ा।
वृद्धमाता।
बलप्रदा।
महोदरी।
मुक्तकेशी।
घोररूपा।
महाबला।
अग्निज्वाला।
रौद्रमुखी।
कालरात्रि।
तपस्विनी।
नारायणी।
भद्रकाली।
विष्णुमाया।
जलोदरी।
शिवदुती।
कराली।
अनंता।
परमेश्वरी।
कात्यायनी।
सावित्री।
प्रत्यक्षा।
ब्रह्मावादिनी।
कमला
शिवानी
मां दुर्गा के 108 नामों का जप करने के लाभ
आध्यात्मिक उन्नति: निरंतर जप से आत्मा की शुद्धि होती है और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है।
मानसिक शांति: तनाव, चिंता और भय दूर होकर मन शांत होता है।
शारीरिक स्वास्थ्य: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से शरीर में ताजगी और स्वास्थ्य बना रहता है।
जीवन में सफलता: बाधाएं समाप्त होकर जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
मां की कृपा: मां दुर्गा की अपार कृपा से संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन सुरक्षित होता है।
मां दुर्गा के 108 नाम का कैसे करें जप?
आप किसी भी समय एकांत में बैठकर मां दुर्गा के इन 108 नामों का जप कर सकते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन इन नामों को दोहराना शुभ माना जाता है। आप ध्यान और श्रद्धा के साथ जप करें ताकि इसका प्रभाव अधिकतम हो। जप करते समय मां दुर्गा की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाएं और उनकी भक्ति में लीन हो जाएं।
also read:- Navratri 9 Bhog 2025: शारदीय नवरात्रि में माता को…
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
