Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 23 चीजें

Mahashivratri 2025: 26 फरवरी को देश भर में महाशिवरात्रि की धूम होगी। इस दिन शिवलिंग पर शिव भक्तों को कुछ चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए, इससे महादेव प्रसन्न होंगे।

Mahashivratri 2025: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। भगवान शिव और मां पार्वती इस दिन बहुत विशिष्ट हैं। इस दिन शिव-शक्ति का एकीकरण हुआ। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। विशेष रूप से इस दिन, शिवभक्त व्रत, पूजा आदि करके भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। शास्त्रों में भगवान शिव को औघड़ दानी कहा गया है, जिसका अर्थ है कि वे खुश होकर कुछ भी वर दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको 23 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिसे चढ़ाकर आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

26 तारीख को महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी की सुबह 11.08 बजे शुरू होगी और 27 फरवरी की सुबह 08.54 बजे खत्म होगी। चूंकि हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है, ऐसे में यह 26 फरवरी को मनाई जाएगी

ये 23 चीजें शिवलिंग पर चढ़ाएं

  1. दही
  2. धतूरा
  3. भांग
  4. शहद
  5. गंगाजल
  6. भस्म
  7. काला तिल
  8. हरी मूंग की दाल
  9. शमी का पत्ता
  10. सफेद आक का फूल (मदार)
  11. बेर
  12. बेल
  13. इत्र
  14. सफेद चंदन
  15. कच्चा धागा
  16. पान
  17. सुपारी
  18. गाय का घी
  19. कच्चा दूध
  20. सफेद फूल
  21. फल
  22. अक्षत
  23. बेलपत्र
Exit mobile version