मार्च का राशिफल: उपलब्धियों वाला महीना रहेगा मेष और वृष राशि वाले लोगों के लिए, वृश्चिक वालों को मिलेगा सितारों का साथ

इस माह मार्च में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इन तीनों ग्रहों का प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा जिस कारण इस राशि वाले लोगों को मार्च में ऐसी उपलब्धियां मिलेंगी, जिसकी आपने कल्पना ही नहीं की होगी। फायदेमंद नई योजनाएं भी बनेंगी। वहीं, वृष राशि वाले लोगों के लिए उपलब्धियों वाला समय रहेगा, आय भी बढ़ेगी। वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। बिजनेस में मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। इनके अलावा अन्य राशि वालों की नौकरी और बिजनेस पर ग्रहों का मिला-जुला असर दिखेगा।

मेष
पॉजिटिव इस माह कुछ ऐसी उपलब्धियां सामने आएंगी, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। प्रॉपर्टी या अन्य कोई रुका हुआ कार्य किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा हल हो सकता है। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। धार्मिक संस्था के साथ उनकी गतिविधियों में सहयोग करना आप को सकारात्मक बनाएगा। विद्यार्थियों का अपनी परीक्षा से संबंधित उचित तैयारी रहेगी।

नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें और अपने कार्यों में किसी भी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। क्योंकि किसी वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति सजग रहें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। घर में संबंधियों के आगमन से कुछ कार्य अटक भी सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। कुछ नई योजनाएं भी बनेगी जो फायदेमंद साबित होंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। जो कि सकारात्मक भी रहेगी। किसी कर्मचारी का गलत रवैया माहौल को खराब कर सकता है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

लव- पति-पत्नी के बीच उचित समन्वय रहेगा। मित्रों के साथ में मुलाकात का दौर चलता रहेगा तथा खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। घर का वातावरण भी सुखद बना रहेगा।

स्वास्थ्य- सर्वाइकल और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।

वृष
पॉजिटिव- इस माह ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन और उत्साह भरा माहौल रहेगा। इस समय अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद फरोख्त की योजना बन रहे हैं, उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। मास के अंत में कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। परंतु अपरिचित लोगों पर अधिक भरोसा ना करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। अपने काम से मतलब रखें। दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में कुछ लाभदायक मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नई संभावनाएं सामने आएंगी। वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है इस समय अपनी पूरी मेहनत और ऊर्जा अपने कार्यों पर लगा दे। आय की स्थिति बेहतर होगी। नौकरी पेशा लोगों के कार्यों में कुछ परिवर्तन आने की संभावना है। जिसकी वजह से अधिक व्यस्तता बनी रहेगी।

लव- घर का माहौल सुखद और अनुशासित बना रहेगा। पति.पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। अधिक भीड़ भाड़ और पोलूशन की स्थिति से दूर रहें। एलर्जी होने जैसी समस्याएं बनी रहेगी।

मिथुन
पॉजिटिव- यह माह व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा। घर में रखरखाव संबंधित गतिविधियां रहेंगी और अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। पिछले कुछ समय से चल रहे हैं आपके प्रयासों में भी सफलता मिलेगी।किसी सामाजिक क्रियाकलापों में आपका योगदान होने से मानसिक सुकून भी रहेगा।

नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति गलत अफवाह फैला सकते हैं। परंतु अपनी आलोचना और निंदा की परवाह ना कर के अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। सफलता मिलने पर यही लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। बैंकिंग कार्यों में कोई रुकावट आ सकती है। इसलिए सावधानी रखना भी जरूरी है।

व्यवसाय- प्रतिष्ठित व्यवसायिक लोगों के साथ उचित संबंध बनेंगे। क्योंकि आपकी तरक्की के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अगर कोई व्यवसायिक काम रुका हुआ है तो आज उसे हल करने का उचित समय है। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप समझदारी से उनका हल भी पा लेंगे। ऑफिस में चापलूस प्रवृति के लोगों के प्रभाव में ना आएं।

लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद होंगे। जिसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि घर की बात बाहर ना निकालें। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।

स्वास्थ्य- अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।

कर्क
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर भी कुछ योजना बताएं योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा तथा उचित वार्तालाप होने से कई उलझे हुए सवालों का भी जवाब मिलेगा।

नेगेटिव- यह समय शांत चित्त होकर अपने कार्यों को अंजाम देने का है। अपने किसी सफलता संबंधी दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। अभी खुद को साबित करने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। लोन लेने की योजना बन रही है, पहले उससे संबंधित बातों पर भली-भांति विचार जरूर करें।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कई योजनाएं सामने आएंगी तथा किसी नए काम की शुरुआत होगी। अभी फायदे की उम्मीद ना रख कर मेहनत करते रहे। भविष्य में यही मेहनत आपको फायदा देगी। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ रहेगी। साथ ही तरक्की भी संभव है।

लव- पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा। जिस वजह से परिवार में भी अनुशासित और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाकर रखने में आपसी विश्वास बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण के प्रति लापरवाही ना बरतें। छोटी सी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत इलाज लें। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।

सिंह
पॉजिटिव- वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई प्लानिंग है, तो उसे क्रिया रूप देने के लिए अनुकूल समय है। रुपए के आवक के लिहाज से समय श्रेष्ठ है। पिछले कुछ समय से चल रहे किसी तनाव से भी राहत मिलेगी। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। इससे आप निर्णय लेने में परेशानी महसूस नहीं करेंगे।

नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है। शेयर्स और तेजी मंदी जैसी गतिविधियों में भी पैसा ना लगाएं। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। परंतु किसी से भी संबंध ना बिगाड़े, अन्यथा समाज में आप की छवि खराब हो सकती हैं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका काम करने का तरीका बहुत ही बेहतरीन रहेगा। कर्मचारियों तथा सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कमीशन, लोन, टैक्स आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी यात्रा करने से परहेज करें। ऑफिस के किसी कार्य में लापरवाही की वजह से गलती हो सकती है, सावधान रहें।

लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी आपसी तालमेल मधुर रहेगा। परंतु विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को दूषित भी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में कुछ सुधार आएगा। लेकिन अभी लापरवाही बिल्कुल ना करें। खास तौर पर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना ज्यादा ध्यान रखें।

कन्या
पॉजिटिव- आप अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं बनाएंगे। तथा आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे, और काफी हद तक कामयाब भी होंगे। पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। युवा वर्ग को अपने करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।

नेगेटिव- अचानक कुछ ऐसे खर्चे भी सामने आएंगे जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। इसलिए इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से आप अपने कुछ काम बिगाड़ भी सकते हैं। कोर्ट केस संबंधी मामलों में अभी कोई समाधान मिलने की उम्मीद नहीं लग रही। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है।

व्यवसाय- व्यक्तिगत परेशानियों का असर व्यवसाय पर ना पड़ने दे। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अभी स्थिति मंद ही रहेगी। लेकिन नए प्रयोग पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम को हाथ में ना लें। कोई इंक्वायरी आदि हो सकती है।

लव- समस्याओं के बावजूद आप घर परिवार को भी उचित समय देंगे। विषम परिस्थितियों में जीवन साथी तथा परिवारिक जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। मित्रों के साथ भी खुशनुमा गेट टुगेदर रहेगी।

स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। रोग निवृत्ति के लिए प्राकृतिक तरीकों को अधिक अपनाएं। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

तुला
पॉजिटिव- इस महीने के शुरुआत में कुछ उपलब्धियां आपके हाथ में आने वाली है। इसलिए समय का उचित सदुपयोग करें। अपनी वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कुछ समय आत्ममंथन तथा एकांत में भी व्यतीत करने का प्रयास करें। इससे दैनिक उलझनों से भी निजात मिलेगी।

नेगेटिव- कई तरह की समस्याएं भी आपके इर्द-गिर्द बनी रहेंगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के चक्कर में परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें। क्रोध और आवेश में कई बार बनता काम अंतिम चरण में अटक भी सकता है। बच्चों के किसी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। इससे उनका मनोबल बना रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से ये महीना बहुत ही सुखद रहेगा। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट संबंधी ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। लेकिन व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। क्योंकि कर्मचारियों के बीच कुछ वाद विवाद होने की आशंका लग रही है।

लव-घर में सुख शांति भरा वातावरण रहेगा। यदा-कदा पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका का भी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अकारण ही छोटी-छोटी बातों की वजह से तनाव रह सकता है। इसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन और ध्यान में कुछ समय जरूर लगाएं।

वृश्चिक- पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी तथा नए नए संपर्क बनेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई है, उन लक्ष्यों को हासिल करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।

नेगेटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। परंतु जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि सोच विचार करके ही कोई कदम उठाएं। ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं और उदारता का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है। और इस वजह से आप अपने लिए नुकसान कर बैठेंगे।

व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे। भूमि और वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में भी सुधार आएगा। इस समय आपने व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में जो परिवर्तन किए हैं, उसका उचित परिणाम हासिल होने वाला है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार आ सकती है। युवा वर्ग विपरीत लिंगी मित्रों के आकर्षण में अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बदलते मौसम की वजह से अपनी दिनचर्या तथा खान.पान को व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।

धनु-

पॉजिटिव- यह माह कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। घर का कोई विशेष कार्य संपन्न होने से सुकून मिलेगा। घर में सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन जरूर करें। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोसाइटी संबंधी किसी गतिविधि में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।

नेगेटिव- मनोरंजन अथवा सुविधाओं संबंधी गतिविधियों में खर्च करते समय अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। इससे खुद की भी मानहानि होना संभव है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र मे रुकावटें आएंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। शेयर बाजार और तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग भी सावधानी बरतें। हालांकि माह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां अनुकूल भी होती जाएंगी। नौकरी में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। प्रमोशन की भी उचित योग बन रहे हैं।

लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है। प्रेम संबंधों में भी स्थायीत्व आएगा।

स्वास्थ्य- गैस वायु की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। वर्तमान वातावरण तथा पोलूशन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाएगा।

मकर-

पॉजिटिव- ये महीना पारिवारिक जिम्मेदारियों को सुलझाने में ही आपको व्यस्त रखेगा। साथ.साथ कुछ समय अपने लिए भी जरूर व्यतीत करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि लेने से खुशी और शांति मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

नेगेटिव- पूरे महीने कुछ ना कुछ परेशानियां भी आपको उलझाए रखेंगी। अभी अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। ज्यादा सोच विचार में समय लगाने से भी स्थिति हाथ से निकल सकती है। युवा वर्ग भी मौज मस्ती की वजह से अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे। जिससे उनका कैरियर प्रभावित हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत और प्रयास की जरूरत है। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। आपको अपना कार्यभार संभालने में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं।

लव- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पति.पत्नी के बीच में कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम प्रसंगों में कुछ अलगाव होने जैसी स्थिति बन रही है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य- तनाव अपने ऊपर हावी ना होने दें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। जरूरत पड़ने पर किसी मनोचिकित्सक से भी परामर्श लेने में हिचकिचाए नहीं।

कुंभ
पॉजिटिव- कई तरह की संभावनाएं सामने होने पर निर्णय लेना मुश्किल होगा कि किस को प्राथमिकता दें। ऐसी स्थिति में किसी भी काम को करते समय दिमाग की अपेक्षा दिल की आवाज को महत्व दें। अपनी दिनचर्या को अनुशासित और व्यवस्थित भी बनाकर रखें। इससे आपकी कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।

नेगेटिव- कई कार्य एक साथ करने पर कुछ दिक्कतें सामने आएंगे। परंतु दूसरों के ऊपर अपनी मरजी ना थोपे। क्योंकि ऐसा होने से संबंधों में कटुता आ सकती है। युवा वर्ग अपनी कार्य प्रणाली को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। परंतु चिंता ना करें जल्दी ही समय अनुकूल हो जाएगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति और एकाग्रता उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। साथ ही व्यवसायिक कार्यों में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह को भी सम्मान दें। उनका योगदान आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में लाभदायक स्थिति बन रही है। ऑफिस में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर होंगी।

लव- घर का माहौल कुछ अव्यवस्थित सा रहेगा। पति-पत्नी दोनों को ही उचित संबंध से बनाकर रखने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और उदासी रहेंगे। मेडिटेशन और योगा इसका उचित इलाज है।

मीन- पॉजिटिव- यह माह कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रखेगा। कोई उधार दिया हुआ या कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। अध्ययनरत बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में कोई विशेष सफलता मिल सकती है। अगर कोई पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मसला चल रहा हैए तो उसका शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होने की संभावना है।

नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। क्योंकि कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। बाहरी गतिविधियों को फोन के माध्यम से ही पूरा करने का प्रयास करें। परंतु सावधानी भी बरतें, छोटी सी गलती की वजह से कोई परेशानी भी खड़ी हो सकती है। महिलाएं अपने मान सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें।

व्यवसाय- बिजनेस में आपको अपनी उचित कार्यप्रणाली और व्यवस्था के बेहतरीन परिणाम हासिल होने वाले हैं। सिर्फ विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा संपन्न हो सकती हैं। नए संपर्क बनेंगे और व्यवसाय के शुभ अवसर भी मिलेंगे। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलने से खुशी रहेगी।

लव- पति-पत्नी को एक-दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार बना कर रखना जरूरी है। हालांकि पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- खांसी जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। आपकी जरा सी सावधानी रखने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें और व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।

Exit mobile version