Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है ? जानें दिनांक, मुहूर्त और पूजा-विधि

Margashirsha Amavasya 2024: दिसंबर में होने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाएगा। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन भगवान विष्णु को पूजा जाता है।

Margashirsha Amavasya 2024: हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। दिसंबर में होने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाएगा। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा-पाठ और व्रत विशेष फलदायी होते हैं। आइए मार्गशीर्ष अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि, उपाय और महत्व जानते हैं।

कब है मार्गशीर्ष अमावस्या: पंचांग के अनुसार नवंबर 30 को मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 10:29 मिनट पर शुरू होगी। अमावस्या तिथि दिसंबर 1 को सुबह 11 बजे 50 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में पहली दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत रखा जाएगा।

मार्गशीर्ष अमावस्या पूजा विधि

1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2- गणेश जी को प्रणाम करें

3- विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4- अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

6- श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें

7- पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें

8- तुलसी दल सहित भोग लगाएं

9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन स्नान और दान करना बहुत महत्वपूर्ण है। मार्गशीर्ष की अमावस्या पर दान करने से पितृ दोष के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। मार्गशीर्ष अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करना भी अनिवार्य है। यही कारण है कि आज गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन देने से जीवन के कष्टों को दूर किया जा सकता है।

 

 

Exit mobile version