रक्षाबंधन पर शनि-मंगल का शक्तिशाली नवपंचम राजयोग बन रहा है , इन 3 राशि को मिलेगा जबरदस्त लाभ

रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को बन रहा है शनि-मंगल का नवपंचम राजयोग। जानिए कैसे इन 3 राशि वालों की किस्मत चमकेगी और मिलेगा लाभ।

इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर यानी 9 अगस्त को एक दुर्लभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय योग बन रहा है शनि और मंगल के संयोग से नवपंचम राजयोग। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, यह योग खासतौर पर मेष, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस राजयोग के बनने से इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, सफलता और आर्थिक लाभ के नए द्वार खुलेंगे।

नवपंचम राजयोग कब और कैसे बनेगा?

ज्योतिष गणना के मुताबिक 9 अगस्त की सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर मंगल और अरुण ग्रह एक दूसरे से 120 अंश की दूरी पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा, सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर मंगल और शनि एक-दूसरे से 180 अंश पर होंगे, जो प्रतियुति की स्थिति दर्शाता है। यह संयोग इन राशियों के लिए भाग्यवर्धक साबित होगा।

मेष राशि वालों को मिलेगा सफलता और आर्थिक लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग और प्रतियुति योग बेहद शुभ रहेंगे। इस दौरान उनकी मेहनत रंग लाएगी और सभी प्रयास सफल होंगे। कामकाज में तरक्की मिलेगी और आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। नए निवेश और व्यापार के अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दूर होंगी परेशानियां

वृश्चिक राशि वालों की कई दिनों से चली आ रही परेशानियां इस समय खत्म होंगी। उनकी जीवनशैली में खुशहाली आएगी और मन की शांति भी मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है, जिससे वे रुके हुए काम तेजी से पूरा कर पाएंगे और व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।

मीन राशि वालों की मेहनत का मिलेगा फल

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी रहेगा। जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें इसका अच्छा फल मिलेगा। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे वे व्यापारिक और व्यक्तिगत जीवन में नई ऊंचाइयों को छू पाएंगे। मीन राशि वालों के लिए यह समय निवेश के लिहाज से भी लाभकारी साबित होगा।

also read:- कल्कि अवतार: कौन हैं भगवान कल्कि? जानिए कब, कहां और क्यों…

Exit mobile version