Pahalgam Attack: आज कानपुर में पहलागाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उनके घरों में पहुंचने लगे हैं। आज शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार कानपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले कानपुर पहुंचकर शुभम को सम्मान दिया। इस हमले में मरने वाले लोगों के पार्थिव शरीर भी वहीं पहुंच रहे हैं। इन पार्थिव शरीरों को ताबूतों में घर पहुंचते देख लोग गुस्से में हैं। उनकी मांग भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए।
2 महीने पहले ही शादी हुई थी
11 फरवरी को शुभम द्विवेदी का विवाह हुआ। शुभम अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था। सिर्फ उनकी पत्नी आतंकी हमले में उनके साथ थी। नीचे होटल में परिवार का बाकी हिस्सा था। लखनऊ एयरपोर्ट पर बुधवार की रात शुभम द्विवेदी और नेपाल के नागरिक सुदीप नेउपाने के पार्थिव शरीर को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने श्रद्धाजंलि दी। आज सीएम योगी ने शुभम को उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात की।
CM योगी ने शुभम के पिता से फोन किया
मुख्यमंत्री योगी ने शुभम के पिता संजय द्विवेदी से फोन पर बातचीत की और उनके दुःख को व्यक्त किया। CM योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपके साथ है इस दुख की घड़ी में। वे परिवार को हर संभव मदद करने का वादा किया। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सरकार करेगी कठोर कार्रवाई
वहीं पहलगाम आतंकी हमले में मुंबई के संजय लेले और अतुल मोने भी मारे गए। दोनों को बुधवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया था। हजारों लोगों ने दोनों को भावुक विदाई दी। आतंकियों ने पहले दोनों का नाम पूछा, फिर पीठ और सिर में गोली मार दी। आतंकियों की घृणित कार्रवाई ने देश को आक्रोशित कर दिया है। अब हर किसी के मन में एक ही बात है: आखिर कब इसका सटीक जवाब मिलेगा।
अगले कुछ घंटे में देश में क्या होने वाला है?
पहलगाम हमले का विरोध पूरे देश में हो रहा है। बीच में विदेश दौरा छोड़कर भारत लौटना प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में शायद पहला है। यह संकेत बता रहा है कि देश में अगले कुछ घंटे में बड़ा होने वाला है।