धर्म

Maa Kushmanda Mantra: चैत्र नवरात्रि 2026 के चौथे दिन करें मां कुष्मांडा की विशेष पूजा

चैत्र नवरात्रि 2026 Day 4: मां कुष्मांडा की पूजा और Maa Kushmanda Mantra का जाप करें। देवी की कृपा से जीवन में यश, शक्ति और समृद्धि प्राप्त होती है।

चैत्र नवरात्रि 2026 का चौथा दिन यानी 22 मार्च, मां कूष्मांडा को समर्पित है। नवरात्रि के इस खास दिन पर देवी कूष्मांडा की पूजा और मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मां कुष्मांडा को जगदंबा का चौथा स्वरूप माना जाता है और उनका स्वरूप शक्ति, ऊर्जा और सृष्टि की रचयिता का प्रतीक है। देवी की आठ भुजाएं उनके असीम सामर्थ्य और जगत को रचने की क्षमता का परिचायक हैं।

इस दिन विशेष रूप से Maa Kushmanda Mantra का जाप करने से भक्तों को समृद्धि, स्वास्थ्य और जीवन में सकारात्मक बदलाव की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि मां कुष्मांडा अपने भक्तों के जीवन से अंधकार मिटाकर उन्हें प्रकाश से भर देती हैं।

मां कूष्मांडा के मुख्य मंत्र (Maa Kushmanda Mantra)

ऊं कुष्माण्डायै नमः
दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्। जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
जगन्माता जगतकत्री जगदाधार रूपणीम्। चराचरेश्वरी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
त्रैलोक्यसुंदरी त्वंहि दु:ख शोक निवारिणाम्। परमानंदमयी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

बीज मंत्र (Maa Kushmanda Beej Mantra)

ऐं ह्री देव्यै नमः

स्तुति मंत्र (Maa Kushmanda Ka Stuti Mantra)

या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

ध्यान मंत्र (Maa Kushmanda Dhyan Mantra)

सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

also read:- हनुमान जयंती 2026: 1 या 2 अप्रैल, जानें सही तिथि और खास उपाय

मां कुष्मांडा का कवच (Maa Kushmanda Kavach)

हंसरै में शिर पातु कूष्माण्डे भवनाशिनीम्। हसलकरीं नेत्रेच, हसरौश्च ललाटकम्॥
कौमारी पातु सर्वगात्रे, वाराही उत्तरे तथा, पूर्वे पातु वैष्णवी इन्द्राणी दक्षिणे मम।
दिग्विदिक्षु सर्वत्रेव कूं बीजम् सर्वदावतु॥

Maa Kushmanda Mantra जाप विधि

भक्तों को सलाह दी जाती है कि बीज मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार अवश्य करें। यह पूजा जीवन में सफलता, यश, शक्ति और समृद्धि दिलाने में अत्यंत प्रभावशाली है। साथ ही मां कुष्मांडा के मंत्र रोग, शारीरिक परेशानियों और मानसिक तनाव को दूर करने में भी सहायक माने जाते हैं।

Maa Kushmanda Mantra का नियमित जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के कार्य में सफलता मिलती है। इसलिए चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विधिपूर्वक पूजा और मंत्र जाप करना अत्यंत शुभ है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button