पंजाब बाढ़ में राहत कार्य तेज, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हर रोज शाम 6 बजे स्वास्थ्य आंकड़े साझा करने का किया ऐलान

पंजाब में बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य राहत कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाते हुए हर रोज शाम 6 बजे स्वास्थ्य आंकड़े सार्वजनिक करने का ऐलान किया। जानें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक किए गए जांच और उपचार के विवरण।

मुख्यमंत्री भगवंत मान: पंजाब में हाल ही आई भारी बाढ़ के कारण प्रदेश में व्यापक तबाही हुई है। राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को भी पूरी सक्रियता से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है, जिसमें उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की और जनता को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े अब हर दिन शाम 6 बजे पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष स्वास्थ्य कैंप, लाखों लोगों को मिली राहत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 2101 गांवों में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से अब तक 14,23,95 मरीजों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन मरीजों में से 19,187 लोग बुखार की समस्या से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा 4,544 मरीज दस्त और डायरिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, जबकि 22,118 लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियों और 10,304 लोगों को आंखों के संक्रमण की समस्या का सामना करना पड़ा। इन सभी मरीजों का इलाज मौके पर ही किया गया, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ALSO READ:- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से कहा; बाढ़…

बाढ़ के बाद स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने उठाए कदम

बाढ़ के कारण जलभराव और गंदगी फैलने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य अभियान तेज कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार जाकर जांच और उपचार की सुविधा प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पूरा पंजाब मेरा परिवार है, और मैं अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।”

पारदर्शिता के साथ हर दिन शाम 6 बजे अपडेट होंगे स्वास्थ्य आंकड़े

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों को हर स्थिति से अवगत कराने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए सभी कार्यों के आंकड़े रोजाना शाम 6 बजे सार्वजनिक किए जाएंगे। इससे नागरिकों को राहत कार्यों की वास्तविक स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी मिलती रहेगी।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version