पंजाब सरकार बाढ़ राहत के लिए पूरी तरह अलर्ट पर है। जल संसाधन मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने प्रभावित किसानों को मुआवज़ा देने और राहत कार्यों की निगरानी के लिए 8 कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है।
पंजाब में बाढ़ से बिगड़ते हालात के बीच पंजाब सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य के जल संसाधन मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने घोषणा की है कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों और संपत्ति के नुकसान की पूरी भरपाई करेगी।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ तहसीलों में किसानों को मुआवज़ा देने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Also Read: पंजाब सरकार की चेतावनी – निजी जानकारी साझा करने से पहले…
24×7 निगरानी और राहत कार्य तेज़
सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार डैमों और दरियाओं की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रख रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राहत कार्यों की देखरेख के लिए राज्य सरकार ने 8 कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है, जो अलग-अलग ज़िलों का दौरा कर सीधे लोगों से संपर्क बनाएंगे।
नावों से राहत सामग्री पहुँचा रहे हैं मंत्री
मंत्री गोयल ने नावों के माध्यम से गांव सांगरा पहुंचकर प्रभावित लोगों को सूखा राशन वितरित किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा भी मौजूद थे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
