Punjab News: 58 नई एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग को मिली। CM Mann ने हरी झंडी दी

Punjab News: यह पंजाब के लोगों को मुफ्त सेवाएं देगी।

Punjab News: पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) को आज 58 नई एंबुलेंस मिली हैं। CM Bhagwant Mann ने इन्हें अपने निवास चंडीगढ़ से हरी झंडी देकर रवाना किया है।

आपको बता दें कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये एंबुलेंस हैं। ब राज्य के पास 325 एंबुलेंस हो गई। यह एंबुलेंस शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट में और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में लोगों की मदद करेगी। 14 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह लोगों को मुफ्त सेवाएं देगी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 58 नई एंबुलेंस खरीदी गई हैं। इनमें से 25 एंबुलेंस में नवीनतम लाइफ सपोर्ट सिस्टम हैं। राज्य के सभी अस्पतालों में उनकी नियुक्ति होगी। इसे सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर बनाने का एक कदम माना जा रहा है। सरकार ने 550 करोड़ रुपये खर्च करके अस्पतालों को अपग्रेड किया है।

यह योजना पांच महीने पहले बनाई गई थी।

इन एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया राज्य सरकार ने लगभग पांच महीने पहले शुरू की थी। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सरकार ने यह भी बताया था। अब सभी इलाकों में आम आदमी क्लीनिक भी बनाए जा रहे हैं।

Exit mobile version