Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन उपायों को अपनाएं, भाई-बहन के रिश्ते में बढ़ेगी मिठास और घर में आएगी सुख-शांति

Raksha Bandhan 2025 Date & Shubh Muhurat: जानिए कब है रक्षाबंधन, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन-से उपाय अपनाकर आप अपने जीवन में ला सकते हैं सुख-शांति और समृद्धि।

Raksha Bandhan 2025 Date, Shubh Muhurat in Hindi: भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व न केवल रक्षासूत्र के बंधन को दर्शाता है, बल्कि इसे शुभ कार्यों और धार्मिक उपायों के लिए भी बेहद खास माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी खास बातें और वह अचूक उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं।

रक्षाबंधन 2025 कब है? | Raksha Bandhan 2025 Date & Time

इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा।

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र और धनिष्ठा नक्षत्र का पावन संयोग भी बन रहा है, जो इसे और भी खास बना देता है।

क्षाबंधन पर करें ये अचूक उपाय | Powerful Upay for Raksha Bandhan 2025

1. भगवान गणेश को पहले बांधें राखी

राखी बांधने से पहले एक रक्षासूत्र भगवान गणेश को अर्पित करें। इससे जीवन में आने वाली विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और घर में शुभता और सुख बना रहता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणपति पूजन से होती है।

also read:- Vastu Tips 2025: घर में कबूतर का घोंसला लगना शुभ है या…

2. गाय को हरा चारा या रोटी खिलाएं

रक्षाबंधन के दिन गाय को हरा चारा या गुड़ लगी रोटी खिलाना बहुत शुभ माना गया है। इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है।

रक्षाबंधन का महत्व | Significance of Raksha Bandhan

रक्षाबंधन न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि यह पर्व पारिवारिक एकता, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक भी है। बहनें इस दिन भाई की लंबी उम्र, तरक्की और सुखद जीवन की कामना करती हैं, जबकि भाई बहन की रक्षा और सहयोग का संकल्प लेते हैं।

रक्षाबंधन पर क्या न करें?

Exit mobile version