ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Samsung Galaxy S26 Series लॉन्चिंग 2026: जानें फीचर्स, कैमरा, बैटरी और संभावित कीमत

Samsung Galaxy S26 Series 25 फरवरी 2026 को लॉन्च हो रही है। जानें डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और संभावित कीमत की पूरी जानकारी।

सैमसंग की नई Galaxy S26 Series की लॉन्चिंग अब सिर्फ कुछ ही घंटों दूर है। 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी तीन नए स्मार्टफोन मॉडल — Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra — पेश करेगी। लंबे समय से इस सीरीज को लेकर लीक और स्पॉटेड फीचर्स चर्चा में हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Galaxy S26 Series के सभी अपडेट।

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 Series में बड़े डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रियर पर Galaxy Z Fold 7 जैसा यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। Ultra मॉडल का कॉर्नर और राउंड किया गया है, जिससे यह स्लिम और प्रीमियम लगेगा। इस सीरीज में नया M14 AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल होगा, जो विजुअल क्वालिटी और बैटरी एफिशिएंसी को बढ़ाएगा।

Galaxy S26 – 6.3 इंच

Galaxy S26 Plus – 6.7 इंच

Galaxy S26 Ultra – 6.9 इंच (प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ)

प्रोसेसर

सैमसंग इस बार दो अलग-अलग चिपसेट विकल्प देगा, जो अलग-अलग मार्केट्स में उपलब्ध होंगे। संभावित प्रोसेसर:

Exynos 2600

Snapdragon 8 Elite Gen 5

इसके साथ नए AI फीचर्स भी Galaxy S26 Series में देखने को मिल सकते हैं, जो स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और कैमरा अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

also read:- मार्च 2026 में Apple का बड़ा धमाका! MacBook, IPhone और…

कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप:

Samsung Galaxy S26 Ultra: 200MP + 50MP + 10MP + 50MP रियर, 12MP फ्रंट

Samsung Galaxy S26  और S26 Plus: 50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड + 10MP टेलीफोटो

सैमसंग ने इमेज प्रोसेसिंग को भी अपग्रेड किया है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर होगी।

बैटरी और चार्जिंग:

Galaxy S26: 4,300mAh

Galaxy S26 Plus: 4,900mAh

Galaxy S26 Ultra: 5,000mAh

सभी मॉडल 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे।

कीमत और लॉन्च

Galaxy S26 Series की लॉन्चिंग 25 फरवरी को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में Galaxy Unpacked इवेंट में होगी। कीमतों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह Galaxy S25 सीरीज जैसी होगी:

Galaxy S26 – लगभग ₹80,999

Galaxy S26 Plus – लगभग ₹99,999

Galaxy S26 Ultra – लगभग ₹1,29,999

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button