जानिए Saphala Ekadashi 2025 कब है और इस दिन किए जाने वाले अचूक उपाय। विधिपूर्वक पूजा कर धन, सुख और समृद्धि प्राप्त करें।
Saphala Ekadashi 2025 के अवसर पर हिंदू धर्म के अनुयायी विधिपूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। यह एकादशी विशेष रूप से धन, समृद्धि और सुख-सम्पन्नता देने वाली मानी जाती है। इस साल यह Saphala Ekadashi 2025 व्रत 15 दिसंबर 2025, सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन किए जाने वाले उपायों से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और धन लाभ के मार्ग खुलते हैं।
Saphala Ekadashi 2025 के उपाय और लाभ
1. गन्ने के रस से अभिषेक
स्नान-ध्यान के बाद भगवान लक्ष्मीनारायण का पूजन करें और गन्ने के रस से अभिषेक करें।
लाभ: बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यापार और नौकरी में सफलता मिलती है।
2. एकाक्षी नारियल और हल्दी का उपाय
भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल, हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। पूजा के बाद नारियल और हल्दी को लाल कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रखें।
लाभ: माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में स्थायी धन वास होता है।
3. पीपल के पेड़ की पूजा और दीपदान
सुबह पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं। शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करें।
लाभ: पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं।
4. दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक
दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और पूजा स्थान पर रखें।
लाभ: सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
also read:- प्रदोष व्रत 2025: साल का आखिरी प्रदोष व्रत कब और कैसे करें पूजा
5. तुलसी दल का विशेष प्रयोग
7 या 21 तुलसी दल पर हल्दी लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। पूजा के बाद तुलसी दल को तिजोरी या पर्स में रखें।
लाभ: जीवन में सुख-शांति और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
6. दान का महत्व
अन्न दान: गरीबों को चावल, दाल या गेहूं दान करें।
गर्म कपड़े का दान: पौष माह में गरम वस्त्र दान करना शुभ है।
फल दान: पूजा के बाद फलों का दान करें।
लाभ: घर में अन्न, वस्त्र और धन की कोई कमी नहीं रहती।
Saphala Ekadashi 2025 का व्रत और उपाए करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
