Shane Warne dies: शेन वॉर्न का वो आखिरी 20 मिनट, दोस्तों ने जान बचाने की पूरी कोशिश

स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने थाइलैंड के सामुई में अपनी आखिरी सांस ली। दरअसल वह अपने चार दोस्तों के साथ यहां हाॅलिडे पर आए थे। पर उन्हें क्या पता था यह उनका आखिरी हाॅलिडे साबित होगा। दरअसल शेन वाॅर्न उनके दोस्त लगातार 20 मिनट तक सीपीआर देकर उस वक्त जान बचाने की कोशिश की जब वह ब्रेकफास्ट करने नहीं आए तब उनका एक दोस्त शेन के कमरे में उन्हें बुलाने गया। जब वो पहुंचा तो शेन वहां बेहोश गिरे पड़े मिले। इसी के बाद उनके दोस्त ने उन्हें सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की। यह प्रक्रिया लगातार 20 मिनट तक चली। पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन यहां अपने दोस्तों के साथ सामुई के एक प्राइवेट विला में रह रहे थे।

सीपीआर से भी नहीं बच सकी शेन की जान
शेन को बचाने की कोशिश में उनके दोस्तों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन भी किया। जब तक इमरजेंसी टीम वहां पहुंची उनके दोस्त पिछले 5 मिनट से उन्हें सीपीआर दे रहे थे। इमरजेंसी टीम ने भी अगले 10 मिनट तक उनको सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें थाई इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल ने भी उन्हें पांच मिनट तक दिया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पेन ने थाईलैंड में वॉर्न के दोस्तों से बात की है। कई अधिकारी शनिवार को आगे की कार्रवाई में मदद के लिए थाईलैंड जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम थाई प्रशासन के साथ काम कर वॉर्न के निधन के बाद आगे की कार्रवाई के लिए संपर्क में हैं। सिर्फ 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले वॉर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

Exit mobile version