राज्यपंजाब

Punjab News: संजीव अरोड़ा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Punjab News: मुख्यमंत्री ने नये मंत्री संजीव अरोड़ा को बधाई दी

Punjab News: लुधियाना पश्चिम सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे संजीव अरोड़ा के मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पंजाब मंत्रिमंडल में मालवा अब और मजबूत हो गया है। जबकि माझा से एक मंत्री कम हो गया है।

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पंजाब राजभवन में एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली समारोह में संजीव अरोड़ा को राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्यपाल की अनुमति से मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। शपथ ग्रहण के बाद संजीव अरोड़ा ने शपथ पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने प्रतिहस्ताक्षर किए।

Punjab News Read:- Minister Lal Chand Kataruchak ने निर्देश दिया कि कोई भी…

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, हरजोत बैंस, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. बलजीत कौर, हरदीप सिंह मुंडियां, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर गोयल, लालजीत सिंह भुल्लर, लाल चंद कटारूचक, गुरुमीत सिंह खुडियन और अन्य शामिल थे। इस कार्यक्रम में कई विधायक, पार्टी नेता, नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा नवनियुक्त मंत्री के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

Punjab News: मालवा से मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री समेत 10 मंत्री – मंत्रिमंडल में इस क्षेत्र का दबदबा बढ़ा

पंजाब के मंत्रिमंडल में अब मालवा क्षेत्र से मंत्रियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पहले से ही इस क्षेत्र से 9 मंत्री थे, और अब इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व और भी मजबूत हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सुशासन व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा भी मालवा से ताल्लुक रखते हैं। यह इलाका न केवल कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, बल्कि लुधियाना जैसे औद्योगिक केंद्र भी यहीं स्थित हैं।

अमन अरोड़ा, जो स्वयं एक उद्योगपति हैं, को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे भी यही रणनीति मानी जा रही है। हाल ही में राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के हित में कई नीतिगत फैसले लिए हैं, जिनका राजनीतिक रूप से आम आदमी पार्टी को चुनावों में लाभ मिला। पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस औद्योगिक और कारोबारी वोट बैंक को और अधिक मजबूती से अपने साथ जोड़ना चाहती है।

उपचुनावों से पहले, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की थीं। साथ ही, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर लंबे समय से जारी किसानों के आंदोलन को समाप्त करवा कर सरकार ने मालवाहन में हो रही बाधा को हटाया, जिससे व्यापारियों और उद्योगपतियों को राहत मिली।

जहाँ मालवा का राजनीतिक प्रभाव और बढ़ा है, वहीं दोआबा क्षेत्र की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। पहले की तरह इस क्षेत्र से अब भी सिर्फ तीन मंत्री ही मंत्रिमंडल में शामिल हैं, हालांकि यह इलाका भी औद्योगिक और एनआरआई बेल्ट के रूप में जाना जाता है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button