April 2026 Festival List: अप्रैल में कब कौन सा त्योहार है, जानें पूरी जानकारी
April 2026 Festival List: अप्रैल 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख त्योहार, व्रत और शुभ मुहूर्त जानें, एक क्लिक में पूरी फेस्टिवल लिस्ट।
April 2026 Festival List के अनुसार, अप्रैल का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस महीने में चैत्र मास का समापन होगा और पुण्यदायी वैशाख मास का आरंभ होगा। वैशाख मास हिंदू धर्म के पवित्र महीनों में से एक है और इस दौरान किए गए व्रत, दान और पूजा का कई गुना फल मिलता है।
अप्रैल 2026 के प्रमुख त्योहार और व्रत| April 2026 Festival List
April 2026 Festival List में इस महीने के सभी बड़े पर्व और व्रत शामिल हैं:
- 2 अप्रैल 2026: गुरुवार – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
- 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार – वैशाख माह की शुरुआत
- 5 अप्रैल 2026: रविवार – विकट संकष्टी चतुर्थी
- 9 अप्रैल 2026: गुरुवार – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार – कालाष्टमी
- 13 अप्रैल 2026: सोमवार – वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
- 14 अप्रैल 2026: मंगलवार – मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी
- 15 अप्रैल 2026: बुधवार – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
- 17 अप्रैल 2026: शुक्रवार – वैशाख अमावस्या
- 18 अप्रैल 2026: शनिवार – पराशर ऋषि जयंती
- 19 अप्रैल 2026: रविवार – अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती
- 20 अप्रैल 2026: सोमवार – रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
- 21 अप्रैल 2026: मंगलवार – आदि शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
- 22 अप्रैल 2026: बुधवार – रामानुजाचार्य जयंती, स्कंद षष्ठी
- 23 अप्रैल 2026: गुरुवार – गंगा सप्तमी
- 24 अप्रैल 2026: शुक्रवार – बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
- 25 अप्रैल 2026: शनिवार – सीता नवमी
- 27 अप्रैल 2026: सोमवार – मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती
- 28 अप्रैल 2026: मंगलवार – प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
- 30 अप्रैल 2026: गुरुवार – नृसिंह जयंती
वैशाख माह का धार्मिक महत्व
April 2026 Festival List में वैशाख माह को विशेष महत्व प्राप्त है। इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया जैसे महापर्व इसी माह में आते हैं, जिन्हें अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है। व्रत, दान और तपस्या करने से जीवन में अक्षय यानी कभी न समाप्त होने वाला पुण्य प्राप्त होता है।
also read:- Ekadashi March 2026: मार्च की आखिरी एकादशी 29 तारीख को,…
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



