अटेंशन पाने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं ये चार राशि वाले लोग

वैसे तो हर कोई चाहता है कि हर वक्त लोग उन्हीं पर गौर करें। पर यह संभव नहीं होता लेकिन कुछ राशि के लोग हमेशा इस अंटेशन को पाने के लिए कई भरसक प्रयास करते रहते हैं। इन लोगों को नौटंकीबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि ऐसे लोगों को हैंडल करना बहुत मुश्किल होता है और साफ-साफ समझ भी आता है कि ऐसा वो सिर्फ दूसरों को आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं। तो आइए जानें कि किन राशि के लोग ऐसा करने की कोशिश में लगे ही रहते हैं।

मीन राशि वाले
अगर नहीं जानते तो जान लें सिंह राशि वाले बहुत बड़े वाले अटेंशन सीकर्स यानी ध्यान आकर्षित करने वाले होते हैं लेकिन इनके बाद नंबर आता है मीन राशि वालों का। अटेंशन पाने के लिए ये नाटक करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते। बेवजह के नखरे करते हैं या यों कहें कि हर वो चीज करने की कोशिश करते हैं जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

कन्या राशि वाले
कन्या राशि वाली महिलाएं भी बहुत ही ज्यादा नाटकीय प्रवृत्ति की होती हैं। ऐसा बिहेवियर उनके साथ ज्यादा देखने को मिलता है जिन्हें वो अपना समझती हैं और वो व्यक्ति उनपर हावी होने की कोशिश करता है। कन्या राशि वाले किसी से भी निगेटिविटी नहीं लेते। वो अपने में रहना पसंद करते हैं लेकिन जब उन्हें अपनी प्राइवेसी में दखलअंदाजी महसूस होती है तो उनके पास नाटक का ही ऑप्शन बचता है।

वृष राशि वाले
वृष राशि वालों को भी ड्रामा क्रिएट करने का बहुत शौक होता है। ऐसा करना उन्हें किसी भी तरह से गलत नहीं लगता। अगर उन्हें लगता है कि कोई उन पर ध्यान नहीं दे रहा तो कुछ न कुछ ड्राम करके लोगों का ध्यान आकर्षित करने की पूरी कोशिश करते हैं।

धनु राशि वाले
धनु राशि वालों का नेचर भी नाटकीय ही होता है। बच्चों जैसी आवाज बनाने से लेकर बेचारा एक्सप्रेशन तक, इनके नाटक में शामिल होता है। उनकी पूरी कोशिश होती है चीजों को अपने हिसाब से चलाने की और जब ऐसा नहीं होता तो शुरू हो जाते हैं उनके नाटक। अपने ऐसे बर्ताव से वो दूसरों को बहुत ज्यादा परेशान करते हैं उनकी जिंदगी मुश्किल बना देते हैं।

Exit mobile version