UP Budget 2026: आज पेश होगा यूपी का बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर होगा खास फोकस

UP Budget 2026, उत्तर प्रदेश बजट 2026, योगी सरकार बजट, यूपी महिलाओं योजना, यूपी किसान योजना, युवा रोजगार यूपी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधानसभा बजट, चुनावी बजट यूपी

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज, बुधवार 11 फरवरी 2026 को यूपी का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा के पटल पर बजट पेश करेंगे। अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बजट को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा नई विकास योजनाओं और सामाजिक कल्याण पहलों की भी घोषणा होने की संभावना है।

कैबिनेट की बैठक में मंजूरी:

बजट पेश होने से पहले सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह यूपी सरकार का दूसरा कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा, इसलिए इसकी राजनीतिक और विकासात्मक महत्ता काफी अधिक मानी जा रही है।

महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाएं:

चुनावी साल को देखते हुए योगी सरकार इस बजट में महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान कर सकती है। उम्मीद है कि स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं युवाओं के लिए नई भर्ती, रोजगार सृजन और कौशल विकास योजनाओं की घोषणाएं भी बजट में शामिल हो सकती हैं।

also read:- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में…

किसानों की आय बढ़ाने पर होगा जोर:

बजट में किसानों की आय बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कृषि से जुड़ी नई योजनाओं और वित्तीय सहायता प्रावधानों के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

सभी वर्गों का ध्यान:

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पहले ही कहा था कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और किसानों सहित सभी वर्गों का हित सुनिश्चित किया गया है। इस बजट से प्रदेश के विकास और आम जनता के कल्याण को नई गति मिलने की संभावना है।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version