UP Lok Sabha Election Result 2024: UP में सियासी रंग भगवा से लाल हुआ, 13 में से 10 सीटों पर सपा की जीत

UP Lok Sabha Election Result 2024:

UP का सियासी रंग भगवा से लाल हो गया. सपा ने 13 में से 10 सीटें जीतीं. PM मोदी ने हैट्रिक बनाई, लेकिन जीत का अंतर कम रहा. देश के दूसरे ऐसे पीएम हैं, जो एक सीट से तीसरी बार संसद चुने गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को हराया. इस बार के चुनाव में पीएम मोदी के जीत का अंतर कम हुआ है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी में लगातार तीन चुनाव जीतने के शंकर प्रसाद जयसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की. वह एक ही संसदीय सीट से तीसरी बार निर्वाचित होने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने।

अब तक रिकॉर्ड पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम था। वह लगातार तीन बार फूलपुर से सांसद चुने गये। भदोही से डॉ विनोद कुमार बिंद जीते. इसी तरह एनडीए से ताल्लुक रखने वाली अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी मिर्ज़ापुर सीट से जीत हासिल की. बाकी सभी 10 सीटों पर सपा के उम्मीदवार जीते.

UP के आज़मगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव और लालगंज से इंस्पेक्टर प्रसाद सरोज जीते। जबकि ग़ाज़ीपुर में सपा के अफ़ज़ाल अंसारी जीते. घोसी में राजीव राय जीते. राय ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हराया.

इसी तरह UP के बलिया में पहली बार कोई ब्राह्मण सांसद बना. सपा के सनातन पांडे ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के बेटे और केंद्रीय राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को हराया। राबर्ट्सगंज से सपा के छोटेलाल खरवार जीते जबकि जौनपुर से सपा के टिकट पर बाबू सिंह कुशवाहा जीते।

UP के मछलीशहर (सुरक्षित) सीट पर सपा की युवा प्रत्याशी अधिवक्ता प्रिया सरोज ने जीत हासिल की। 25 साल की प्रिया ने अपना पहला चुनाव जीता। सरुनपुर से सपा के रमाशंकर राजभर जीते।

केंद्रीय मंत्री और दिग्गज भी चुनाव हार गए:

UP में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे हैट्रिक बनाने में नाकाम रहे और चंदौली में हार गए। उन्हें सपा के बीरेंद्र सिंह ने हराया| पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर चुनाव हार गए। यहां नारद राय भी ऐन वक्त पर भाजपा में आए मगर पार्टी को उसका कोई फायदा नहीं मिला।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 2022 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र सिंह को हराया था, लेकिन यहां वह चुनाव में अपनी सीट हार गए हैं। बीजेपी ने UP के ग़ाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को मैदान में उतारा था उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का भी करीबी माना जाता है, जो अपनी सीट भी हार गए।

लोकसभा सीट विजेता उपविजेता
वाराणसी नरेंद्र मोदी (भाजपा) अजय राय(कांग्रेस)
भदोही विनोद बिंद (भाजपा) ललितेश (टीएमसी)
मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल (अपना दल) रमेश चंद बिंद(सपा)
चंदौली वीरेंद्र सिंह (सपा) डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय(भाजपा)
बलिया सनातन पांडेय (सपा) नीरज शेखर (भाजपा)
आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव (सपा) दिनेश लाल यादव (भाजपा)
लालगंज (सु.) दरोगा सरोज (सपा) नीलम सोनकर (भाजपा)
गाजीपुर अफजाल अंसारी (सपा) पारसनाथ राय (भाजपा)
घोसी राजीव राय (सपा) डॉ, अरविंद राजभर (सुभासपा)
राबर्ट्सगंज(सु.) छोटेलाल(सपा) रिंकी कोल(अपना दल)
जौनपुर बाबू सिंह (सपा) कृपाशंकर सिंह (भाजपा)
मछली शहर प्रिया सरोज (सपा) बीपी सरोज (भाजपा)
सलेमपुर रमाशंकर राजभर (सपा) रविंद्र कुशवाह (भाजपा)
Exit mobile version