बजट 2026-27 में बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम की घोषणा के बाद यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस का हब। लखनऊ फार्मा कॉन्क्लेव में निवेशक और उद्योगपति करेंगे चर्चा, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 में बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम की घोषणा ने उत्तर प्रदेश में नई ऊर्जा भर दी है। इस कार्यक्रम के तहत अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जिससे जैविक दवाओं, बायोसिमिलर्स और संबंधित क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर को तुरंत भुनाते हुए उत्तर प्रदेश को फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस का प्रमुख हब बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को लखनऊ के होटल ताज में फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: Investment Opportunities in Uttar Pradesh का आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कॉन्क्लेव का आयोजन उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSSAI) और Invest UP संयुक्त रूप से कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन-उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कई कैबिनेट और राज्य मंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी मौजूदगी रहेगी।
also read:- उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस से अब कोई अपना-पराया नहीं होगा
दिग्गज उद्योगपति और निवेशक होंगे मौजूद
कॉन्क्लेव में देश-विदेश की प्रमुख फार्मा कंपनियों के उद्योगपति शामिल होंगे, जिनमें दिलीप सांघवी (सन फार्मा), पंकज आर. पटेल (जाइडस फार्मा), रमेश जुनेजा (मैनकाइंड फार्मा), डॉ. सतीश रेड्डी (डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज), जीनल मेहता (टोरेंट फार्मा) और अयोध्या रामी रेड्डी (रामकी ग्रुप) जैसे दिग्गज शामिल हैं।
ये उद्योगपति निवेश, उत्पादन, अनुसंधान, नवाचार और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करेंगे। FSSAI आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें फार्मा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर रीढ़ की हड्डी की तरह काम करेगा। प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियां, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विशाल उपभोक्ता बाजार इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
CM योगी का बयान: यूपी तैयार है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा, “यह बजट आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक है। बायोफार्मा फंड से भारत ग्लोबल हब बनेगा और उत्तर प्रदेश इस दिशा में पहले से तैयार है। फार्मा कॉन्क्लेव से नए निवेश, साझेदारियां और रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को उच्च-स्तरीय नौकरियां मिलेंगी।”
विशेषज्ञों का मानना है कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश को फार्मा सेक्टर में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जहां केंद्रीय बजट की घोषणा और राज्य सरकार की सक्रियता मिलकर देश के स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाएंगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
