उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में सीएम योगी ने निवेशकों को भरोसा दिया। राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति लागू, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन होटल ताज में किया गया। इस कार्यक्रम में वैश्विक निवेशक, उद्यमी, और राज्य के उच्च पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर राज्य सरकार ने 11 कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिसमें मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं के शोध पर सहयोग किया जाएगा।
सीएम योगी का संबोधन:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पूर्वी क्षेत्र में इन्सेफेलाइटिस बीमारी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले सुरक्षा के अभाव में यहां के उद्यम पलायन कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। अब अपराधियों में कोई अपना-पराया नहीं माना जाएगा।
also read:- यूपी सरकार का बड़ा फैसला: 68 हजार कर्मचारियों की सैलरी…
सीएम ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे न्यूनतम स्तर पर है। इसके अलावा, सरकार के पास लैंड बैंक भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे, तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
फार्मा पार्क और निवेश:
सीएम योगी ने ललितपुर में प्रदेश के पहले फार्मा पार्क के लिए लैंड अधिग्रहण का जिक्र किया और इसके विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले से सेंटर लेवल की लैबोरेट्री मौजूद है, जो राज्य के फार्मास्यूटिकल और मेडिकल रिसर्च क्षेत्र के विकास में मदद करेगी।
निवेशकों के लिए संदेश:
फार्मा कॉन्क्लेव के दौरान, सीएम योगी ने निवेशकों और उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा, और उत्तर प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में निवेश को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
