Vastu Tips: इसलिए रखे जाते है चांदी के नाग-नागिन नए घर की नींव में, इसकी वजह बड़ी ही खास है

Vastu Tips: हर व्यक्ति एक घर बनाना चाहता है। हिंदू धर्म में माना जाता है कि घर बनवाते समय वास्तु नियमों का पालन करना सुख-समृद्धि लाता है। साथ ही, वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी के नाग-नागिन का एक जोड़ा घर की नींव पर रखना बहुत शुभ है। चलिए जानते हैं।

Vastu Tips: आपने देखा होगा कि जब भी किसी घर का निर्माण कार्य शुरू किया जाता है, तो उनकी नींव में चांदी के नाग-नागिन का एक जोड़ा रखा जाता है। इसके पीछे कुछ पौराणिक मान्यताएं हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

क्या मान्यता है?

शेषनाग, श्रीमद्भागवत महापुराण के पांचवें स्कंद में बताया गया है कि धरती के नीचे पाताल लोक है। यही कारण है कि नींव बनाते समय नाग-नागिन का एक जोड़ा वहां रखा जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि शेषनाग ने अपने फन पर धरती का भार उठाया हुआ है।

मिलते हैं ये फायदे

विभिन्न मान्यताओं के अनुसार, घर बनाते समय मकान की नींव में नाग-नागिन रखकर उनका आह्वान करना घर की रक्षा करेगा। नाग देवता को घर और संपत्ति का रक्षक भी माना जाता है। साथ ही, वास्तुशास्त्रियों का कहना है कि घर की नींव में नाग-नागिन का जोड़ा रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

चांदी भी एक शुभ धातु माना जाता है। ऐसे में चांदी से बने नाग-नागिन का जोड़ा घर की नींव में रखने से बुरी शक्तियों से बचाव होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। पीतल की जगह चांदी के नाग-नागिन रखने से भी काफी लाभ मिल सकते हैं।

इसलिए रखा जाता है कलश

मान्यताओं के अनुसार, घर की नींव रखते समय चांदी के नाग-नागिन के साथ कलश रखना भी काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश में ब्रह्मा, विष्णु और महेश (भगवान शिव) का वास होता है। इस कलश में सिक्का, फूल और दूध डाला जाता है और शेषनाग का आह्वान किया जाता है।

Exit mobile version