रागी में कौन-से विटामिन पाया जाते हैं? जानें इसे खाने से क्या लाभ मिलते हैं?

रागी वजन कम करने के अलावा शरीर को कई अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। चलिए जानते हैं रागी में कौन से विटामिन हैं और इसे खाने से क्या लाभ मिलता है?

रागी अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह अनाज पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, फाइबर, मिनरल और एमिनो एसिड बहुत होते हैं। खासतौर पर वजन कम करने के लिए इसका सेवन करते हैं। लेकिन वजन के अलावा भी यह शरीर से कई बीमारियाँ दूर करता है। चलिए जानते हैं रागी में कौन से विटामिन हैं और इसे खाने से क्या लाभ मिलता है?

रागी इन विटामिनों से भरपूर है:

रागी में विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सबसे अधिक होते हैं। इसमें विटामिन बी1 और बी2 भी होते हैं। विटामिन ई स्किन को हेल्दी बनाता है और त्वचा को नमी देता है। विटामिन सी आयरन को सोखने में मदद करता है और सेहत को दुरुस्त रखता है।

रागी का सेवन करने से ये लाभ मिलते हैं:

डायबीटीज में लाभ: दूसरे अनाज की तुलना में रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। इसलिए रागी खाने से रक्तचाप कम होता है। नाश्ते में रोटी या रागी चीला जरूर खाएं।

एनीमिया को दूर करना: रागी खाने वालों के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती। शरीर को रागी खाने से पर्याप्त आयरन मिलता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को रागी हर समय खाना चाहिए।

डिप्रेशन भगाए: रागी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो तनाव कम करते हैं। यह खाने से एंग्जाइटी, डिप्रेशन और नींद न आने की समस्या दूर होती है।

वजन कम करें: डाइटरी फाइबर से भरपूर रागी खाने के बाद आपको बहुत देर भूख नहीं लगती। इससे आप अतिरिक्त भोजन करने से बचते हैं और मोटापा नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

हड्डियां मजबूत करें: रागी हड्डियों को मजबूत बनाता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना रागी का सेवन करें।

कोलेस्ट्रॉल को कम करें: रागी का डाइटरी फाइबर फाइटिक एसिड है। जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

Exit mobile version