Yamuna Cleaning Drive: हरियाणा और दिल्ली मिलकर करेंगे यमुना की सफाई, बनी निगरानी कमेटी

Yamuna Cleaning Drive: हरियाणा और दिल्ली सरकार मिलकर यमुना की सफाई करेंगी। CWC की निगरानी में संयुक्त कमेटी बनेगी, 44 STP और 510 MLD प्लांट से बढ़ेगा सफाई कार्य।

Yamuna Cleaning Drive: यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा और दिल्ली सरकार ने मिलकर बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुए। बैठक में यमुना की सफाई के लिए अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई।

नई ज्वाइंट कमेटी रखेगी सफाई पर नजर

सीएम नायब सैनी ने जानकारी दी कि यमुना सफाई को और गति देने के लिए CWC (Central Water Commission) और हरियाणा-Delhi सरकार की एक संयुक्त निगरानी कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी यमुना सफाई के कार्यों पर नजर रखेगी और किसी भी समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।

Also Read: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: GPF एडवांस नियम में बदलाव,…

हरियाणा में 44 STP और 510 MLD के नए प्लांट

सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा में 44 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) काम कर रहे हैं, जो 620 MLD गंदे पानी को ट्रीट कर यमुना में भेजने से पहले साफ कर रहे हैं। इसके अलावा 510 MLD क्षमता के नए STP भी बनाए जा रहे हैं ताकि यमुना में सिर्फ साफ पानी ही पहुंचे।

16 हजार टन कचरा हटाया गया: रेखा गुप्ता

बैठक में बताया गया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यकाल में अब तक 16,000 मेट्रिक टन कचरा यमुना से निकाला गया है। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ यमुना मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है, जो नमामि गंगे योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है।

रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर सैनी की प्रतिक्रिया

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हालिया हमले को लेकर सीएम सैनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास और यमुना सफाई के लिए जिस तेज़ी से काम कर रही हैं, वह कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां जल्द सच्चाई सामने लाएंगी।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version