
The Bengal Files का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। फैंस की तरफ से भी इस टीजर को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं इस टीजर में क्या खास है।
The Bengal Files Teaser Release: विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म The Bengal Files का टीजर रिलीज हो गया है। जिन्होंने पहले द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है, उनकी यह नई फिल्म भी दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर देगी। टीजर की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है, जिसमें एक कश्मीरी पंडित कह रहा है कि बंगाल धीरे-धीरे दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है। आजादी के 80 साल बाद भी हम अभी भी कम्यूनल राजनीति से जूझ रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या हम सच में आजाद हैं? और अगर हैं तो फिर इतनी मजबूरी क्यों महसूस होती है?
The Bengal Files टीजर में इसके बाद कई भयावह यातनाओं और हिंसा के दृश्य दिखाए गए हैं, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं। इस टीजर के साथ यह कैप्शन भी शेयर किया गया है कि अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई है तो बंगाल आपको डराएगा।
फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। शुरुआती तौर पर इस फिल्म का नाम दिल्ली फाइल्स था, जिसे बाद में The Bengal Files में बदला गया।
View this post on Instagram
The Bengal Files के टीजर पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी जोरदार आ रही हैं। कई लोगों ने उम्मीद जताई है कि यह फिल्म पूरे भारत में लोगों तक पहुंचे। एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद बेहतरीन फिल्में बनाते हैं जो लोगों को सचाई दिखाती हैं।
फिल्म की कहानी और निर्देशन दोनों विवेक अग्निहोत्री ने ही संभाले हैं, जबकि अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी इसके निर्माता हैं। विवेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह उन्हें सच बोलने से रोक नहीं पाएंगी।
The Bengal Files: राइट टू लाइफ 5 सितंबर को रिलीज होगी।