धर्म

खरमास शुरू, विवाह पर लगा विराम, जानें साल 2024 में कब है विवाह के मुहूर्त?

खरमास 2024

16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत होगी। एक महीने तक सभी शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाएगी. 2024 में खरमास कब खत्म होंगे. नए वर्ष 2024 में शादी के शुभ मुहूर्त और तारीख भी जानें

आज से खरमास के शुरू होते ही विवाह, मुंडन, घर में प्रवेश और शादी से जुड़े सभी समारोहों पर एक महीने का ब्रेक लगा दिया गया है। खरमास की अवधि शुभ कार्यों के लिए अशुभ है।

Vinayak Chaturthi 2023: साल की आखिरी विनायक चतुर्थी पर बन रहे दुर्लभ योग, इन उपायों से धन बढ़ेगा

Kharmas में सूर्य-विष्णु की पूजा, जप, तप और दान करने से अमोघ लाभ मिलता है। हम आपको बताते हैं कि खरमास 2024 में कब समाप्त होगा और नव वर्ष में शादी की शहनाईं कब होंगी।

Kharmas 2024 में कब होंगे समाप्त ? (Kharmas 2024 End Date)

16 दिसंबर 2023 को पंचांगानुसार सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। 15 जनवरी 2024 को खरमास समाप्त होगा। सूर्यदेव इस दिन दोपहर दो बजकर ४४ मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। खरमास के महीने में शादी नहीं होगी।

Ayodhya Ram Mandir: विवाद से लेकर निर्माण और उद्घाटन तक, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का इतिहास जानिए

विवाह मुहूर्त 2024 कब-कब बजेगी शहनाईं ? (Vivah Muhurat 2024)

15 जनवरी 2024 से शादी की शहनाई फिर से बजेगी। 2024 में नव वर्ष पर 58 दिन विवाह मुहूर्त होंगे। फरवरी और नवंबर के महीने सबसे अधिक शादी होंगी। गुरु मई-जून में अस्त होंगे, इसलिए शादी के मुहूर्त नहीं हैं। 16 जुलाई से 12 नवंबर तक चातुर्मास के दौरान होने वाले विवाहों पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

माह 2024 शादी की तारीख विवाह के कुल दिन
जनवरी 2024 विवाह
16,17, 20, 21, 22, 27, 28, 30,31 9 दिन
फरवरी 2024 विवाह 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29 11 दिन
मार्च 2024 विवाह 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12 10 दिन
अप्रैल 2024 विवाह  18, 19, 20, 21, 22 6 दिन
नवंबर 2024 विवाह 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29 11 दिन
दिसंबर 2024 विवाह 4, 5, 9, 10, 14, 15 6 दिन

खरमास के नियम

खरमास महीने निवेश के लिए भी अच्छा नहीं है; इस दौरान कोई नया बिजनेस न शुरू करें या व्यापार में नई डील करने से बचें।
विवाह करना, मुंडन करना या घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
इस महीने में पूजा, पाठ, मंत्र जाप आदि करना बहुत शुभ माना जाता है, जिससे व्यक्ति को अनंत पुण्य मिलता है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks