राज्यपंजाब

पंजाब विधानसभा सत्र बढ़ाया गया, जानें बढ़ाकर कितने दिन कर दिया गया

पंजाब विधानसभा सत्र 2 दिन से बढ़ाकर 5 दिन कर दिया गया है। जानिए सत्र की नई तारीखें और महत्वपूर्ण जानकारी।

पंजाब विधानसभा सत्र से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। विधानसभा की कार्यवाही अब पहले के 2 दिनों की बजाय 5 दिनों तक चलेगी। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने घोषणा की कि सत्र 11 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा।

पहले दिन, 11 जुलाई को विधायी कार्य होंगे, जबकि 12 और 13 जुलाई को शनिवार-रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे से पुनः विधायी कार्य शुरू होंगे। अंतिम दिन, 15 जुलाई को सुबह 10 बजे विधायी और अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे।

Also Read: https://newz24india.com/punjab-school-education-board-intellectual-property-rights-for-students/

यह पंजाब विधानसभा का इस वर्ष दूसरा विशेष सत्र होगा। पहला सत्र अप्रैल में पंजाब-हरियाणा के बीच भाखड़ा जल बंटवारे को लेकर विवाद के कारण बुलाया गया था। इस विस्तार से सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button