भारतट्रेंडिंग

JAC result 2025 Check: झारखंड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट यहां रोल नंबर से चेक करें

JAC result 2025 Check: यहां जैक बोर्ड झारखंड 10वीं का परिणाम देखें। परीक्षार्थी jac.jharkhand.gov.injacresults.com पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है्।

JAC result 2025 Check: स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने आज जैक सभागार में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का मैट्रिक रिजल्ट घोषित किया है। 91.71 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे हैं। 10वीं मैट्रिक कक्षा के परीक्षार्थी jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर JAC 10th Result 2025 को देख सकते हैं यहां। इस वर्ष 91.71 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस बार जैक 10वीं में 431488 बच्चे थे, जिसमें से 395755 पास हुए, 221040 को पहला डिविजन मिला। शीर्ष रिजल्ट देने वाले जिलों में कोडरमा का 98.1%, पाकुड़ का 96.83 %, जामताड़ा का 96.33% और लातेहार का 96.23% है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध होगा। परीक्षार्थी उपरोक्त जैक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान के ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

11 फरवरी से 8 मार्च तक, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा हुई। मैट्रिक में 4,33,840 लोगों ने भाग लिया था। मैट्रिक परीक्षा जारी होने के बाद इसी महीने के अंत तक या फिर अगले महीने के पहले सप्ताह में इंटरमीडिएट के तीनों संकाय साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

पिछले वर्ष का रिजल्ट कैसा था?

19 अप्रैल 2024 को मैट्रिक का परिणाम जारी किया गया था, जबकि 30 अप्रैल को इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया गया था। इसमें पिछले साल पूर्वी सिंहभूम में छात्रों का पास प्रतिशत सबसे अधिक (94.07 प्रतिशत) था, इसके साथ अपना जिला झारखंड में टॉप पर था।

Related Articles

Back to top button