
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में चोरों का अजीब कारनामा देखा गया है। शहर के सेक्टर छह में चोरों ने बड़ी चतुराई से चोरी की घटना की। चोर ने पहले घर के फ्रिज से दूध निकालकर गर्म किया, फिर सारा दूध पी लिया। उस घर में रखे लाखों रुपये के सामान चोरी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुला लिया गया।
ये पूरा मामला हांसी शहर के सेक्टर 6 का है। पीड़ित साक्षी टुटेजा ने बताया कि उनकी मां डायलिसिस से पीड़ित है। इसके बाद, वह अपनी मां का उपचार करवाने के लिए घर पर ताला लगाकर गई। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने के बाद, उन्होंने घर के अंदर के सभी दरवाजों पर भी ताला लगाया। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि मुख्य गेट पर ताला उसी तरह लगा हुआ था जैसा उन्होंने छोड़ा था। फिर दरवाजे के ताले टूटे हुए देखकर अंदर गए। सारा घर बिखरा हुआ था। जब साक्षी टुटेजा ने अलमारी खोलकर देखा, तो उन्होंने देखा कि सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो चुके थे।
कमिश्नर ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, MANESAR CHOWK पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगेंगी
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। हांसी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते बुधवार को भी शहर में तीन जगह चोरी हुई थी। चोर शहर में बढ़ रहे हैं।
फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:
facebook-https://www.facebook.com/newz24india
twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc