राशिफल

9 फरवरी 2022 Horoscope: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का राशियों की दैनिक राशिफल की पूरी जानकारी।

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से आपकी अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है। नए संबंध से आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

वृष राशिफल
आप यदि व्यापारी हैं, तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं, तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक आपको लाभ हो सकता है।

मिथुन राशिफल
आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा.बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

कर्क राशिफल
आज आप खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ बिताया समय सुकून देगा। कारोबार में उतार.चढ़ाव अभी कुछ समय रह सकता है।

सिंह राशिफल
आज शत्रुजनित षड़यंत्र और लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से आज के दिन आपका मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। आज के दिन आपका सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या राशिफल
स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर.गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशिफल
आज आपकी पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर.समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी सांठगांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचने की जरूरत है। सायंकाल संतान पक्ष से आपको अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशिफल
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं अध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। आज के दिन नए संपर्क से आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा।

मकर राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल
वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख.भोग और घर.गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

मीन राशिफल
आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

 

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks