राशिफल

16 फरवरी 2022 राशिफल: इन राशियों पर बरस सकता है ग्रहों का प्रकोप, हो जाएं सावधान

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों के अनुसार दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। आज का दिन 16 फरवरी बुधवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस, सेहत, संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल

मेष
आज इस राशि के जातक का स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद विवाद का माहौल बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। अनेक प्रकार की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। किसी कारणवश खर्च भी अधिक हो सकता है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक करेंगे।

वृष
इस राशि के जातक को साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। बिजनेस तथा आय में वृद्धि होगी। दोस्तों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। बाहर ना जाएं और न किसी से मिलें।

मिथुन
इस राशि के जातक लेन-देने पर सावधानी बरतने की हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बिताएंगे।

319 दिनों में इन चार राशियों को नौकरी और बिजनेस में मिलेगी तरक्की

कर्क
इस राशि के जातक के लिए रचनात्मक कौशल चरम पर रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ भी मिलेगा। अपने घर को फिर से व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीदारी भी करेंगे। अपने दोस्तों या परिवार के साथ छोटी यात्रा कर सकते हैं।

सिंह
इस राशि के जातक के लिए हर काम में सरलता से संपन्न होने वाला होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

कन्या
इस राशि के जातक बहुत शांत रहने वाला है। किसी प्रकार की चिंता छाई रहेगी। रचनात्मक काम में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सौहार्द्र का बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।

तुला
इस राशि के जातक किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती हैं, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर जातक को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें।

वृश्चिक
इस राशि के जातक बहुत लाभदायी है। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। स्वादिष्ट भोजन और समान की खरीदारी होगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मिलने से बचें।

धनु
इस राशि के जातक अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी.छोटी बातों का बुरा न मानें।

मकर
इस राशि के जातक धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहने वाला है। इस सप्ताह भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। नए निवेश और पुराने संपर्क को दोबारा चालू करने की योजना के लिए अच्छा दिन है।

कुंभ
इस राशि के जातक दिन खर्चीला होगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर जाने से बचें, लोगों से कम मिलें। अधूरे काम पूरे होंगे। मायके से लाभ मिलेगा और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन
इस राशि के जातक मनोरंजन में बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर समय बिताएंगे। बाहर निकलने से पहले ऐहतियात बरतें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अपनी खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखें।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks