राशिफल

17 फरवरी 2022 राशिफल: इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन 17 फरवरी गुरुवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत, संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल।

मेष
इस राशि के जातक का परिवार से अच्छा तालमेल रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। विवाह संबंधी खुशखबरी आ सकती है । बिजनेस में वृद्धि होगी। कोई अनैतिक संबंध है तो उसे भूल जाएं। सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृष
इस राशि के जातक के स्व‍भाव में विनम्रता आएगी। आप किसी भी काम को करने से पहले भगवान को याद करें। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अनिद्रा, थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मिथुन
इस राशि के जातक काम को लेकर जल्दबाजी ना करें। सफलता कदम चूमेगी। प्रेम में तनाव व अलगाव होगा। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं लेकिन काम का बोझ अधिक होगा। बिजनेस में समस्याएं आएगी। कोई पुरानी बीमारी या चोट परेशान कर सकती है।

कर्क
इस राशि के जातक यात्रा कर सकते हैं। किसी को गलत बात ना बोलें आपको बाद में भुगतान करना पड़ सकता है। लोगों से मिलें और सामंजस्य बनाएं रखें। बिजनेस में परेशानियां आएगी। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह
इस राशि के जातक के लिए कोई भी नया काम करने का शुभ दिन है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। बिजनेस और नौकरी के लिए सामान्य समय है। सेहत से परेशान होंगे। हरी चीजें दान करें।

कन्या
इस राशि के जातक की मेहनत रंग लाएगी। आय के नए अवसर मिलेंगे। नेगेटिव विचार से नुकसान होगा। प्रेम संबंध में तनाव रहेगा। बिजनेस का अच्छा समय चल रहा है और सामान्य से अधिक धन लाभ होगा। सेहत संबंधी परेशानियां जैसे बुखार, एसिडिटी, चोट, मौसमी एलर्जी और अचानक चोट लगने के आसार हैं।

तुला
इस राशि के जातक ऊर्जा से भरे रहेंगे। जातक आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी खास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करेंगे। दिन शांत और तनावरहित रहेगाǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना है लेकिन खर्चो पर भी नजर रखें ।

वृश्चिक
इस राशि के जातक का दिन भाग्यशाली है। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। बिजनेस और नौकरी दोनों जगह सफलता मिलेगी। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है।

धनु
इस राशि के जातक कोई नया काम या नई नौकरी की तलाश में है तो दिन आपके अनुकूल है। नौकरी में स्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम संबंधों में खुशियां मिलेंगी। काम का बोझ रहेगा। बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मकर
इस राशि के जातक निवेश करने की सोच रहे हैं तो सही समय है। नौकरी बदलने का भी सही समय है।व्यर्थ में धन व्‍यय होगा। प्रेम में पार्टनर के साथ कहीं यात्रा हो सकती हैं। बिजनेस में अचानक धन लाभ होगा। मांसपेशियों संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ
इस राशि के जातक के साथ संतान को लेकर घर में अशांति रहेगी। मानसिक चिंताएं सताएगी। प्रेम दिन प्रतिकूल है। बिजनेस में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें और दिल के मरीज भी सतर्क रहें। नौकरी में सहयोगी छल करेंगे।

मीन
इस राशि के जातक को कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के झगड़ों से दूर रहे। धन लाभ होगा। बिजनेस अच्छा रहेगा और ऑफिस में प्रमोशन तय हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। व्यायाम करेंगे तो सेहत दुरुस्त रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks