5 Km Running Benefits: रोज सुबह 5 किलोमीटर दौड़ लगाने से ये बीमारियां दूर हो जाएंगी और आपका शरीर मजबूत बन जाएगा।

5 Km Running Benefits: यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हर दिन दौड़ लगाना शुरू कर दें। 5 किमी की रनिंग करने से इतने लाभ मिलेंगे और शरीर से बीमारियां दूर हो जाएंगी।
युवा लोगों को वॉक करने की जगह हर दिन दौड़ लगानी चाहिए। रोजाना पांच किलोमीटर दौड़ने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। शरीर में बीमारियां दूर हो जाएंगी। रनिंग करने से शरीर के अंग मजबूत होते हैं और कैलोरी बर्न होती है। डेली रनिंग करने वालों का दिल, लिवर और मसल्स बहुत मजबूत होती हैं। इसलिए हर दिन पांच किलोमीटर की रनिंग को अपने अभ्यास में जरूर शामिल करें।
रोजाना पांच किलोमीटर दौड़ने के लाभ
हड्डियां मजबूत होंगी- नियमित रूप से दौड़ लगाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ऐसे लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बहुत कम होता है। रनिंग करने से कूल्हों और टांगों की हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है।
दिल मजबूत होगा- रनिंग ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे दिल की सेहत बेहतर होती है। दौड़ लगाने से रक्तचाप कम होता है। जो दिल की बीमारी का खतरा कम करता है।
वजन घटेगा- रनिंग मोटापा कम करने का सबसे अच्छा उपाय है। हर दिन कुछ किलोमीटर दौड़ लगाने से वजन तेजी से कम होता है। वेट कम करने के लिए रनिंग सबसे अच्छा अभ्यास है। रनिंग एक अच्छा कार्डियो व्यायाम है।
इम्यूनिटी को बढ़ाना- रनिंग प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। दौड़ लगाने या जॉगिंग करने से एलर्जी, सर्दी, खांसी या फ्लू नहीं होता। इससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है।
एनर्जी को बढ़ाकर तनाव को कम करे- रनिंग शरीर को एनर्जी देता है। आपको ऊर्जा मिलती है और दिन भर अधिक एक्टिव महसूस होता है। दौड़ते समय दिमाग को अधिक ऑक्सीजन मिलता है, जो तनाव को कम करता है।
नींद और पाचन में सुधार- जिन लोगों का पाचनतंत्र स्लो है उन्हें दौड़ने से अच्छी और खुलकर भूख लगती है। इससे पाचन बेहतर बनता है। रनिंग से नींद में सुधार आता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से अच्छी नींद आती है। शरीर थकता है जिससे आप गहरा सोते हैं।