हरियाणा के मोरनी में 76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी में आज 76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव में हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी और सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
“एक पेड़ मां के नाम” मुहिम को मिल रहा जन समर्थन- 76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव
मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन मास में पेड़ लगाना न केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक भी है। उन्होंने इस अभियान को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
आज मोरनी, पंचकूला में आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के शुभ अवसर पर नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का लोकार्पण और इको-कुटीर का उद्घाटन करना अत्यंत गर्व का विषय रहा। इस दौरान आयुर्वेदिक पंचकर्मा केंद्र का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।
हमारा… pic.twitter.com/UAZ5NVNriZ
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) July 23, 2025
नई पुस्तिकाएं और हर्बल वाटिका का उद्घाटन
राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय, मोरनी के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हर्बल वाटिका और नेचर ट्रेल पर आधारित दो पुस्तिकाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वन विभाग के विश्राम गृह ‘लाल मुनिया’ का भी उद्घाटन किया गया।
मोरनी बनेगा टूरिज्म हब
मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि मोरनी क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत टिकल ताल का उन्नयन, सड़क निर्माण और बच्चों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं शामिल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि थापली से कालेसर तक शुरू किया गया “नेचर ट्रेल” युवाओं को प्रकृति से जोड़ने में एक प्रभावी कदम साबित हो रहा है।
₹2,446 करोड़ की विकास परियोजनाएं लागू
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में कालका विधानसभा क्षेत्र में ₹2,446 करोड़ की विकास परियोजनाएं लागू की गई हैं। इनमें से 174 घोषणाओं में से 60 पूर्ण हो चुकी हैं और शेष पर तेजी से कार्य चल रहा है।
also read:- हरियाणा में हैप्पी कार्ड योजना पर ब्रेक, अनिल विज ने जांच…
वन विभाग का लक्ष्य: 2.10 करोड़ पौधे
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष वन विभाग ने 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिनमें से 1.60 करोड़ पौधे पहले ही लगाए जा चुके हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने 75 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों के लिए ₹3,000 की वार्षिक पेंशन योजना शुरू की है , एक अभिनव और पर्यावरण हितैषी पहल।
जल संरक्षण के लिए बांध निर्माण
सीएम सैनी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अरावली क्षेत्र के पांच जिलों में जल संरक्षण हेतु बांधों का निर्माण किया गया है। इससे वन्य जीवों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी और पारिस्थितिक संतुलन बना रहेगा।
For More English News: http://newz24india.in



