राज्यदिल्ली

AAP सांसद Raghav Chadha ने केजरीवाल के लिए सरकारी घर की मांग की, कहा कि उनका हक है

AAP सांसद Raghav Chadha ने कहा कि देश में हर राष्ट्रीय पार्टी को केंद्र सरकार से दो अवसर मिलते हैं, पहला, उन्हें देश की राजधानी दिल्ली में एक कार्यालय मिलता है, और दूसरा, राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या संयोजक को सरकारी आवास मिलता है।

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम आवास छोड़ने जा रहे अरविंद केजरीवाल के लिए नए सरकारी आवास की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रीय दल के मुखिया होने के नाते उनका यह हक है और यह कोई सुविधा नहीं बल्कि साधन है। पार्टी केंद्र सरकार के सामने लिखित में भी इसकी मांग करेगी।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने यह मांग उठाई। उनका कहना था कि देश में हर राष्ट्रीय पार्टी को केंद्र सरकार से दो अवसर मिलते हैं: पहला, देश की राजधानी दिल्ली में उनका कार्यालय मिलता है, और दूसरा, राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या संयोजक को सरकारी आवास मिलता है।

चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और भाजपा सहित सभी राष्ट्रीय दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को दिल्ली में सरकारी आवास मिले हुए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अभी तक कोई आवास नहीं मिला है। राघव चड्ढा ने कहा, “हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, उन्हें सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए।”’

राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्रीय शहरी आवास विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकारी आवास मिलने तक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिविल लाइन की आवास में ही रहेंगे तो राघव चड्ढा ने कहा कि नहीं वह जल्द ही बतौर मुख्यमंत्री मिलने वाली सभी सुविधाएं त्याग देंगे। लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते सरकारी आवास की सुविधा उनको कानूनी रूप से मिलनी चाहिए । यह चुनाव आयोग का प्रावधान है।

 

 

Related Articles

Back to top button