धर्म

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में इन नौ रंगों का खास महत्व है; जानें किस दिन किस रंग के कपड़े पहनें

Chaitra Navratri 2025: अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मां दुर्गा की आराधना के नौ दिनों के इस पर्व में कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ है, तो इस लेख को पढ़ें।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर कौन से रंगों के कपड़े पहनने चाहिए?

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के नौ दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए, उनके भक्त नौ दिनों तक उपवास करते हैं और हर दिन उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनते हैं और उनके प्रिय प्रसाद का भोग लगाते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मां दुर्गा की आराधना के नौ दिनों के इस पर्व में कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ है, तो इस लेख को पढ़ें।

नवरात्र के पहले दिन पीला रंग

नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा करने का विधान बताया गया है। मां शैलपुत्री को पीला रंग अति प्रिय होने की वजह से उन्हें पीले रंग का भोग चढ़ाने के साथ पीले ही रंग के वस्त्र पहनकर उनकी पूजा की जाती है।

मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग पसंद है

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। हरा रंग मां ब्रह्मचारिणी को बहुत अच्छा लगता है, इसलिए आप इस शुभ दिन हरे कपड़े पहनकर उनकी पूजा कर सकते हैं।

भूरे या ग्रे रंग के कपड़े मां चंद्रघण्टा को पसंद हैं

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती है और इस दिन ग्रे रंग को शुभ रंग माना जाता है। इस दिन मां चंद्रघण्टा को प्रसन्न करने के लिए भूरे या ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

नारंगी रंग मां कूष्मांडा को पसंद है

माता कूष्मांडा का दिन नवरात्रि का चौथा दिन है। नारंगी रंग की सूती साड़ी पहनकर इस दिन मां की पूजा कर सकते हैं।

पांचवें दिन, मां स्कंदमाता सफेद कपड़े पहनती है

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन उजले रंग और लाल बॉर्डर की साड़ी पहनने की परंपरा काफी पुरानी है।

छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा में पहनें लाल रंग के कपड़े

नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी की पूजा करते समय लोग लाल कपड़े पहनते हैं।

मां कालरात्रि की पूजा में नीला रंग पहनें

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि को नीला रंग बेहद प्रिय है। आप इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनें।

मां महागौरी की पूजा में गुलाबी रंग पहनें

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी पूजा की जाती है। इस दिन आप गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर मां की आराधना कर सकती हैं

ननवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा में पहनें बैंगनी रंग

नवरात्रि के नौवें दिन मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग बेहद पसंद होता है। आप इस दिन इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button