धर्म

Masik Krishna Janmashtami 2025: ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है? याद रखें पूजा की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Masik Krishna Janmashtami 2025 kab hai: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि जेष्ठ माह में यह व्रत कब किया जाएगा।

Masik Krishna Janmashtami 2025 Date And Time: लड्डू गोपाल, श्रीकृष्ण का बचपन का अवतार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा जाता है। यह वैदिक पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। श्रीकृष्ण प्रेमियों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मासिक जन्माष्टमी के दिन व्रत रखकर पूजा करने वालों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा साधक पर बरसती है। साथ ही सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 20 मई को शाम 5 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 21 मई को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए 20 मई को जेष्ठ माह में मासिक जन्माष्टमी का व्रत किया जाएगा।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त

जेष्ठ मासिक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपल की पूजा करने का शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजे 57 मिनट से 12 बजे 38 मिनट तक रहेगा। भक्तों को पूजा करने के लिए सिर्फ 41 मिनट का समय मिलेगा।

मासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्याता के अनुसार, इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखकर पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष मिलता है। इसके अलावा, इस दिन कान्हा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Related Articles

Back to top button